facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PMSSY के तहत 22 AIIMS की स्थापना को दी गई मंजूरी: मांडविया

Advertisement
Last Updated- February 03, 2023 | 1:52 PM IST
Mandaviya launches e-Shram one stop solution portal for unorganized workers मांडविया ने असंगठित श्रमिकों के लिए ई-श्रम वन स्टॉप सॉल्यूशन पोर्टल की शुरुआत की

सरकार ने शुक्रवार को बताया कि प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (पीएमएसएसवाई) के तहत पूरे देश में 22 नए एम्स की स्थापना को मंजूरी दी गई है।

लोकसभा में सुधीर गुप्ता और धैर्यशील संभाजीराव माणे के प्रश्न के लिखित उत्तर में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डा. मनसुख मांडविया ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मंजूर किये गए 22 एम्स में से भोपाल (मध्य प्रदेश), भुवनेश्वर (ओडिशा), जोधपुर (राजस्थान), पटना (बिहार), रायपुर (छत्तीसगढ़) और ऋषिकेश (उत्तराखंड) स्थित छह एम्स पूर्णत: कार्य कर रहे हैं। मांडविया ने कहा कि शेष 16 एम्स परिचालन के विभिन्न चरणों में हैं।

उन्होंने बताया कि इन 22 एम्स से देश की स्वास्थ्य देखरेख प्रणाली में एमबीबीएस की 2475 सीट और 18250 बिस्तरों की संख्या बढ़ जाएगी।

मंत्री ने कहा कि 22 एम्स में से अवन्तीपोरा (कश्मीर), रेवाड़ी (हरियाणा) और दरभंगा (बिहार) को छोड़कर शेष 19 में अभी एमबीबीएस पाठ्यक्रम चलाया जा रहा है।

Advertisement
First Published - February 3, 2023 | 1:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement