facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

आयुष्मान भारत योजना के तहत अब तक 26,267 पैनलबद्ध स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं का नेटवर्क बना : मांडविया

Advertisement
Last Updated- December 16, 2022 | 1:35 PM IST
Mandaviya launches e-Shram one stop solution portal for unorganized workers मांडविया ने असंगठित श्रमिकों के लिए ई-श्रम वन स्टॉप सॉल्यूशन पोर्टल की शुरुआत की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने शुक्रवार को कहा कि आयुष्मान भारत योजना में 11,700 निजी अस्पतालों सहित 26,267 पैनलबद्ध स्वास्थ्य परिचर्या प्रदाताओं का नेटवर्क है और अब तक इस योजना के तहत 4.5 करोड़ रोगियों ने अस्पतालों में भर्ती होकर निशुल्क इलाज कराया है।

लोकसभा में जसकौर मीना, फारूक अब्दुल्ला और हीना गावित के पूरक प्रश्नों के उत्तर में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने यह जानकारी दी। मांडविया ने कहा कि इस योजना का लक्ष्य 10 करोड़ परिवार या 50 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा के दायरे में लाना है तथा इसकी प्रत्येक महीने समीक्षा की जाती है।

उन्होंने कहा कि चार दिसंबर 2022 की स्थिति के अनुसार, कुल 20.96 करोड़ लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड प्रदान किये गए हैं। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इस योजना में 11,700 निजी अस्पतालों सहित 26,267 पैनलबद्ध स्वास्थ्य परिचर्या प्रदाताओं का नेटवर्क है तथा इस नेटवर्क के माध्यम से 4.5 करोड़ लोग अस्पताल में भर्ती हुए और बिना एक पैसा खर्च किये उन्होंने इलाज कराया। उन्होंने कहा कि इन पर अब तक 48,954.33 करोड़ रूपये खर्च किये जा चुके हैं।

मांडविया ने कहा कि प्रतिदिन 7-8 लाख लाभार्थी कार्ड प्रकाशित किये जाते हैं और मंत्रालय इस दृष्टि से काम कर रहा है कि अगले 4-6 महीने में 50 लाख लोगों को कार्ड मिल सके।

Advertisement
First Published - December 16, 2022 | 1:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement