facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मांडविया ने असंगठित श्रमिकों के लिए ई-श्रम वन स्टॉप सॉल्यूशन पोर्टल की शुरुआत की

Advertisement

यह मंच एक पुल के रूप में कार्य करेगा, जो श्रमिकों को सरकार द्वारा दिए जाने वाले विभिन्न लाभों से जोड़ेगा तथा पंजीकरण प्रक्रिया को आसान और अधिक पारदर्शी बनाएगा।

Last Updated- October 22, 2024 | 6:41 AM IST
Mandaviya launches e-Shram one stop solution portal for unorganized workers मांडविया ने असंगठित श्रमिकों के लिए ई-श्रम वन स्टॉप सॉल्यूशन पोर्टल की शुरुआत की

केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को ‘ई-श्रम वन स्टॉप सॉल्यूशन’ पोर्टल की शुरुआत की। यह असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं तक निर्बाध पहुंच प्रदान करेगा।

एक सरकारी बयान के अनुसार, इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मांडविया ने ई-श्रम पोर्टल में बढ़ते भरोसे पर जोर दिया। उन्होंने कहा, ‘‘हर दिन लगभग 60,000 से 90,000 श्रमिक ई-श्रम मंच से जुड़ रहे हैं, जो इस पहल में उनके विश्वास को दर्शाता है।’’

उन्होंने कहा कि ईश्रम-एकल खिड़की समाधान, ईश्रम पर पंजीकृत असंगठित श्रमिकों को विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं तक निर्बाध पहुंच प्रदान करेगा। मांडविया ने यह भी बताया कि ‘ईश्रम वन स्टॉप सॉल्यूशन’ का प्राथमिक उद्देश्य असंगठित श्रमिकों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को सरल बनाना और सरकारी कल्याण योजनाओं तक उनकी पहुंच को सुगम बनाना है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह मंच एक पुल के रूप में कार्य करेगा, जो श्रमिकों को सरकार द्वारा दिए जाने वाले विभिन्न लाभों से जोड़ेगा तथा पंजीकरण प्रक्रिया को आसान और अधिक पारदर्शी बनाएगा।’’

Also read: सार्वजनिक उपक्रमों से मिल सकता है ₹65,000 करोड़ का लाभांश, टूटेगा अब तक का रिकॉर्ड

मांडविया ने सभी असंगठित श्रमिकों से ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण करने तथा उनके लाभ के लिए बनाई गई विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया।

एक राष्ट्र एक राशन कार्ड, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, राष्ट्रीय करियर सेवा, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन आदि जैसी प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं को ई-श्रम के साथ एकीकृत किया गया है और अन्य कल्याणकारी योजनाओं को भी शामिल करने का काम प्रगति पर है।

श्रम एवं रोजगार सचिव सुमिता डावरा ने बताया कि ई-श्रम वन स्टॉप सॉल्यूशन असंगठित श्रमिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं तक निर्बाध पहुंच प्रदान करने में सुविधा प्रदान करने का काम करेगा।

Advertisement
First Published - October 22, 2024 | 6:41 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement