facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट
Live

Manipur Live Updates: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के काफिले को मणिपुर पुलिस ने रोका

Advertisement

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रास्ते में हिंसा की आशंका के चलते काफिले को रोका गया।

Last Updated- June 29, 2023 | 4:42 PM IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के काफिले को मणिपुर पुलिस ने चुराचांदपु के रास्ते में हिंसा की आशंका के चलते बिष्णुपुर में रोक दिया। अधिकारियों ने बताया कि कांग्रेस उनके काफिले को गुरुवार को मणिपुर पुलिस ने इंफाल से लगभग 20 किलोमीटर दूर बिष्णुपुर में रोक दिया गया।

इंफाल पहुंचने के बाद वह क्षेत्र में राहत शिविरों का दौरा करने के लिए चुराचांदपुर जा रहे थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रास्ते में हिंसा की आशंका के चलते काफिले को रोका गया।

ताजा खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए बिजनेस स्टैंडर्ड के लाइव ब्लॉग के साथ-

Advertisement
First Published - June 29, 2023 | 9:13 AM IST
16:30

GST के 6 साल पूरे, कर चोरी रोकने पर जोर

देश में सबसे बड़े अप्रत्यक्ष कर सुधार के तहत माल एवं सेवा कर (जीएसटी) को लागू हुए छह साल पूरे हो चुके हैं और अब 1.5 लाख करोड़ रुपये का मासिक राजस्व एक तरह से सामान्य हो चुका है। हालांकि कर प्रणाली में धोखाधड़ी के नए तरीके भी आजमाए जा रहे हैं लेकिन कर अधिकारी उनसे निपटने की कोशिश में लगे हुए हैं। 
15:18

IndiGo की संचालक फर्म का पूंजीकरण बढ़ा

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो का संचालन करने वाली कंपनी इंटरग्लोब एविएशन का बाजार पूंजीकरण बुधवार को एक लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वह इस मुकाम तक पहुंचने वाली पहली एयरलाइन है। 
15:17

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन जुलाई को मंत्रिपरिषद की करेंगे बैठक

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन जुलाई को मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे : अधिकारी। 
13:37

राहुल गांधी के काफिले को मणिपुर पुलिस ने रोका

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के काफिले को मणिपुर पुलिस ने चुराचांदपु के रास्ते में हिंसा की आशंका के चलते बिष्णुपुर में रोक दिया। अधिकारियों ने बताया कि कांग्रेस उनके काफिले को गुरुवार को मणिपुर पुलिस ने इंफाल से लगभग 20 किलोमीटर दूर बिष्णुपुर में रोक दिया गया।
10:08

प्रधानमंत्री ने देशवासियों को ईद-उल-अजहा की बधाई दी

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘ईद-उल-अजहा की शुभकामनाएं। यह दिन सभी के लिए खुशी और समृद्धि लाए। यह हमारे समाज में एकजुटता और सद्भाव को भी बनाए रखे। ईद मुबारक!’’
09:04

राहुल गांधी मणिपुर के दौरे पर

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार से मणिपुर के अपने दो दिवसीय दौरे पर जातीय हिंसा के कारण विस्थापित हुए लोगों से राहत शिविरों में मुलाकात करेंगे और नागरिक संगठनों से बातचीत करेंगे। 
08:44

Tripura CM माणिक साहा ने पीड़ितों के लिए मुआवजे का किया ऐलान

त्रिपुरा के उनाकोटि जिले में उल्टा रथ यात्रा के दौरान हुए दुखद हादसे पर मुख्यमंत्री माणिक साहा ने दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के लिए 4 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है।
08:00

बकरीद के मौके पर आज बाजार बंद

बकरीद (Bakra Eid) के मौके पर आज भारतीय शेयर बाजार बंद रहेंगे।  यानी BSE और NSE पर इक्विटी, डेरिवेटिव समेत करेंसी डेरिवेटिव में आज ट्रेडिंग नहीं होगी।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement