facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Manipur re-polling: मणिपुर में 22 अप्रैल को दोबारा होगी वोटिंग, 11 मतदान केंद्रों पर पड़ेगे वोट

Advertisement

मणिपुर की दो लोकसभा सीट इनर मणिपुर और आउटर मणिपुर के लिए शुक्रवार 19 अप्रैल को लोकसभा के पहले चरण में मतदान हुआ था

Last Updated- April 21, 2024 | 2:28 PM IST
Loksabha Elections

मणिपुर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने घोषणा की है कि मणिपुर लोकसभा क्षेत्र के 11 मतदान केंद्रों पर दोबारा वोटिंग की जाएगी। 22 अप्रैल को दोबारा वोटिंग कराई जाएगी। बता दें, निर्वाचन आयोग ने 19 अप्रैल को इन मतदान केंद्रों पर हुई वोटिंग को अमान्य घोषित करने और दोबारा से मतदान कराने को कहा था, इसके बाद ही ये फैसला आया है।

मणिपुर निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि यहां के खुरई निर्वाचन क्षेत्र के मोइरंगकम्पु साजेब और थोंगम लीकाई, क्षेत्रीगाओ के 4, इंफाल पूर्वी जिले के थोंगजू में 1, उरीपोक में 3 और इंफाल पश्चिम जिले के कोंथौजम में 1 मतदान केंद्रों पर दोबारा से वोट डाले जाएंगे।

19 अप्रैल को हुई वोटिंग के दौरान जातीय संघर्ष के चलते तनाव ग्रसित चल रहे मणिपुर के इन केंद्रों से गोलीबारी, धमकी देने और कुछ बूथों पर EVM में तोड़-फोड़ करने जैसे मामले दर्ज हुए थे।

72 प्रतिशत हुई वोटिंग

मणिपुर की दो लोकसभा सीट इनर मणिपुर और आउटर मणिपुर के लिए शुक्रवार 19 अप्रैल को लोकसभा के पहले चरण में मतदान हुआ था, इस दौरान 72 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।

47 मतदान केंद्रों पर रीपोलिंग की मांग

मणिपुर में वोटिंग के दौरान हुई घटनाओं के मद्देनजर कांग्रेस ने मणिपुर के 47 मतदान केंद्रों पर फिर से वोटिंग कराए जाने की मांग की थी।

Advertisement
First Published - April 21, 2024 | 9:45 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement