facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Manipur Violence: गृह मंत्रालय सतर्क, अमित शाह खुफिया एजेंसियों से लगातार ले रहे जानकारी

Advertisement
Last Updated- May 05, 2023 | 3:51 PM IST
Manipur: Government forms committee to help in peace restoration exercise

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह मणिपुर की स्थिति पर करीब से नजर बनाए हुए हैं और राज्य तथा केन्द्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों/पदाधिकारियों से लगातार संपर्क में हैं। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय राजधानी में मौजूद शाह मणिपुर की स्थिति के संबंध में सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों से लगातार जानकारी ले रहे हैं। राज्य में शुक्रवार को स्थिति तनावपूर्ण, लेकिन नियंत्रण में रही।

सूत्रों ने बताया कि शाह मणिपुर की स्थिति की गहनता से निगरानी कर रहे हैं और राज्य तथा केन्द्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों/पदाधिकारियों से लगातार जानकारी ले रहे हैं।

शाह ने गुरुवार को दो वीडियो कांफ्रेंस की, जिनमें मणिपुर के मुख्यमंत्री राज्य के मुख्य सचिव, पुलिस प्रमुख, केन्द्रीय गृह सचिव और केन्द्र सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। मणिपुर के हालात के मद्देनजर शाह ने नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो, मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा और असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा से गुरुवार को फोन पर बात की थी।

सूत्रों ने बताया कि इसबीच पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) स्तर के कम से कम पांच अधिकारी और सात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्तर व पुलिस अधीक्षक स्तर के CRPF के अधिकारियों को हिंसा प्रभावित मणिपुर में सुरक्षा बलों की तैनाती का जिम्मा सौंपा गया है।

केन्द्र सरकार ने घटना के बाद CRPF और BSF सहित केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की और 20 कंपनियों को मणिपुर रवाना किया है। राज्य में सेना और असम राइफल्स के जवान भी मौजूद हैं।

Also read: Manipur में सुरक्षा बलों की भारी तैनाती, दंगाइयों को ‘देखते ही गोली मारने’ का आर्डर, अमित शाह ने की कई बैठकें

सूत्रों ने बताया कि दिल्ली और रांची से भी कुछ वरिष्ठ अधिकारियों को रवाना किया गया है। नगा और कुकी आदिवासियों द्वारा ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ आयोजित किए जाने के बाद बुधवार को हिंसा भड़क गई, जिसने रात में और गंभीर रूप ले लिया।

राज्य की आबादी में 53 प्रतिशत हिस्सेदारी वाले गैर-आदिवासी मेइती समुदाय की अनुसूचित जनजाति (ST) के दर्जे की मांग के खिलाफ चुराचांदपुर जिले के तोरबंग इलाके में ‘ऑल ट्राइबल स्टूडेंट यूनियन मणिपुर’ (ATSUM) द्वारा बुलाए गए ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ के दौरान बुधवार को हिंसा भड़क गई थी।

Advertisement
First Published - May 5, 2023 | 3:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement