facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Manish Sisodia ने हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की, ‘आप’ कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे

Advertisement

Manish Sisodia 'आप' सांसद संजय सिंह और मंत्री आतिशी, सौरभ भारद्वाज के साथ मंदिर पहुंचे।

Last Updated- August 10, 2024 | 11:26 AM IST
manish sisodiaa
AAP leader Manish Sisodia

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता एवं दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने तिहाड़ जेल से जमानत पर रिहा होने के एक दिन बाद शनिवार को कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की।

सिसोदिया कथित दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले के सिलसिले में लगभग 17 महीने से जेल में थे। शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय ने सिसोदिया को जमानत दे दी। सिसोदिया ‘आप’ सांसद संजय सिंह और मंत्री आतिशी, सौरभ भारद्वाज के साथ मंदिर पहुंचे।

पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता उनका स्वागत करने के लिए मंदिर परिसर में एकत्र हुए थे और उनके पहुंचते ही उन्होंने ‘जय श्री राम’ और ‘जय हनुमान’ के नारे लगाए। सिसोदिया ने कहा, ‘‘भगवान हनुमान दिल्ली के लोगों का भला करें।’’

इस दौरान, ‘आप’ सांसद सिंह ने कहा कि ‘घृणा और बदले’ की राजनीति से कुछ हासिल नहीं होगा। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल के भी जल्द जेल से बाहर आने की उम्मीद जताई। सिसोदिया राजघाट जाएंगे और फिर डीडीयू मार्ग स्थित ‘आप’ मुख्यालय में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और मीडिया को संबोधित करेंगे।

कार्यालय के आसपास सुबह से ही भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। सिसोदिया ने शुक्रवार शाम तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद कहा था कि उन्हें संविधान की ताकत के कारण जमानत मिली है और यही ताकत केजरीवाल की रिहाई सुनिश्चित करेगी, जो इस मामले में जेल में हैं।

Advertisement
First Published - August 10, 2024 | 11:20 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement