facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Manmohan Singh funeral: मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को निगमबोध घाट लाया गया, थोड़ी देर में पंचतत्व में विलीन होंगे

Advertisement

सिंह का पार्थिव शरीर जिस वाहन में रखा गया, उसमें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी बैठे थे। उनकी गाड़ी के पीछे लाखों लोगों का जनसैलाब उमड़ चुका है।

Last Updated- December 29, 2024 | 4:17 PM IST
Manmohan Singh funeral: The mortal remains of former Prime Minister Manmohan Singh reached Nigam Bodh Ghat, the last rites will be performed shortly निगम बोध घाट पहुंचा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर

Manmohan Singh funeral: आर्थिक सुधारों के जनक पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर शनिवार को अंतिम संस्कार के लिए निगमबोध श्मशान घाट लाया गया। सिंह का पार्थिव शरीर जिस वाहन में रखा गया, उसमें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी बैठे थे। उनकी गाड़ी के पीछे लाखों लोगों का जनसैलाब उमड़ चुका है। बड़ी संख्या में लोग पार्थिव शरीर ले जा रही गाड़ियों के पीछे चल रहे हैं। इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ता ‘‘जब तक सूरज चांद रहेगा, मनमोहन आपका नाम रहेगा’’ और ‘‘मनमोहन सिंह अमर रहें’’ नारे लगाते रहे। मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार (28 दिसंबर) को पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। गृह मंत्रालय (MHA) द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार नई दिल्ली के निगमबोध घाट पर सुबह 11:45 बजे किया जाएगा।

कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी मुख्यालय में मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि

मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर शनिवार सुबह कांग्रेस मुख्यालय लाया गया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी मुख्यालय में शनिवार सुबह मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी जिसके कुछ ही देर बाद पूर्व प्रधानमंत्री की अंतिम यात्रा आरंभ हुई।

कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शनिवार को नई दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी।

दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार से पहले एक एडवाइजरी जारी की है। इस ट्रैफिक एडवाइजरी में नई दिल्ली के प्रमुख मार्गों पर प्रतिबंध और डायवर्जन की जानकारी दी गई है। जनता से अपील की गई है कि वे कुछ सड़कों से बचें और यातायात सुगम बनाने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करें।

एडवाइजरी में कहा गया है कि श्मशान घाट पर आने वाले विदेशी गणमान्य व्यक्तियों, वीआईपी/वीवीआईपी और आम लोगों के पहुंचने को ध्यान में रखते हुए राजा राम कोहली मार्ग, राजघाट रेड लाइट, सिग्नेचर ब्रिज और युधिष्ठिर सेतु से यातायात का मार्ग बदला गया है।

एडवाइजरी के मुताबिक, रिंग रोड, निषाद राज मार्ग, बुलीवर्ड रोड, एसपीएम मार्ग, लोथियन रोड, नेताजी सुभाष मार्ग और उनके आसपास की सड़कों/खंडों पर सुबह सात बजे से अपराह्न तीन बजे तक यातायात प्रतिबंध/मार्ग परिवर्तन रहेगा।

Also read: मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए स्थान आवंटित करेगी सरकार: गृह मंत्रालय

दलगत राजनीती से ऊपर उठकर नेताओं ने दिवंगत नेता को दी अंतिम श्रद्धांजलि

इससे पहले, सिंह का पार्थिव शरीर शुक्रवार को उनके आवास ‘3 मोतीलाल नेहरू मार्ग’ पर लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था, जहां दलगत भावना से ऊपर उठकर नेताओं ने दिवंगत नेता को अंतिम श्रद्धांजलि दी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित कई प्रमुख नेताओं तथा अन्य हस्तियों ने मनमोहन सिंह को उनके आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Advertisement
First Published - December 28, 2024 | 11:00 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement