facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Mann Ki Baat: मां के नाम लगाएं पेड़ खरीदें स्थानीय उत्पाद- पीएम मोदी

Advertisement

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने रविवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में आम जनता से जुड़े जरूरी मुद्दों का जिक्र नहीं किया। 

Last Updated- June 30, 2024 | 10:46 PM IST
मां के नाम लगाएं पेड़ खरीदें स्थानीय उत्पाद- पीएम मोदी , Mann Ki Baat: Plant trees in mother's name, buy local products - PM Modi

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार देश की कमान संभालने के बाद अपने पहले ‘मन की बात’ रेडियो कार्यक्रम में रविवार को कहा कि लोगों ने दुनिया के सबसे बड़े चुनाव में देश के संविधान और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपना अटूट विश्वास व्यक्त किया है। उन्होंने लोगों को धन्यवाद दिया और निर्वाचन आयोग तथा इस प्रक्रिया से जुड़े हर व्यक्ति को बधाई दी।

‘आकाशवाणी’ के इस मासिक रेडियो कार्यक्रम के 30 मिनट के अपने संबोधन में उन्होंने पेरिस ओलिंपिक, ‘वोकल फोर लोकल’ और भारतीय संस्कृति के दुनिया भर में बढ़ते प्रभाव सहित कई मुद्दों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने जुलाई महीने में शुरू होने वाले पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए लोगों से उनका उत्साहवर्धन करने के लिए सोशल मीडिया पर ‘चीयर4भारत’ हैशटैग का उपयोग करने का आग्रह किया।

उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव को दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव करार देते हुए को कहा कि इसमें 65 करोड़ लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर संविधान और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं में अपना अटूट विश्वास दोहराया है।

‘मन की बात’ की 111वीं कड़ी में देशवासियों के साथ अपने विचार साझा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘दुनिया के किसी भी देश में इतना बड़ा चुनाव कभी नहीं हुआ, जिसमें 65 करोड़ लोगों ने मत डाले हैं।’ उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस पर इस साल आरंभ किए गए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि मां के नाम पेड़ लगाने से अपनी मां का सम्मान तो होगा ही, साथ ही धरती मां की भी रक्षा होगी।

मोदी ने तुर्कमेनिस्तान में योग दिवस, राष्ट्रीय कवि गुरुदेव रवींद्र नाथ ठाकुर की जयंती मनाए जाने और कैरेबियाई देशों में भारतीय विरासत का जश्न मनाए जाने का जिक्र करते हुए कहा कि आज दुनिया भर में भारतीय संस्कृति का गौरव गान हो रहा है, जिसकी हर देशवासी खुशी मना रहे हैं।

कांग्रेस ने लगाया आरोप

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने रविवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में आम जनता से जुड़े जरूरी मुद्दों का जिक्र नहीं किया।

Advertisement
First Published - June 30, 2024 | 10:46 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement