facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

केंद्र के खिलाफ LDF का प्रदर्शन, CM केजरीवाल सहित कई नेता हुए शामिल

Advertisement

केरल के मुख्यमंत्री ने कहा कि वह यहां इसलिए हैं कि राज्य के लोगों के हितों पर भी ध्यान दिया जाए।

Last Updated- February 08, 2024 | 10:36 PM IST
LDF protest against Centre, many leaders including CM Kejriwal participated केंद्र के खिलाफ LDF का प्रदर्शन, CM केजरीवाल सहित कई नेता हुए शामिल

केरल के वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के नेताओं, सांसदों ने मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की अगुआई में केंद्र सरकार के खिलाफ दिल्ली स्थित जंतर मंतर पर गुरुवार को प्रदर्शन किया। विजयन ने केंद्र सरकार पर राज्यों को कर में उनका हिस्सा नहीं देने तथा विपक्षी दलों द्वारा शासित राज्यों में राज्यपालों के जरिये सरकार के कामकाज में बाधा डालने का आरोप लगाया।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, नैशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला, द्रमुक नेता तिरुचि शिवा और पलनीवेल त्यागराजन, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव डी राजा भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।

विजयन ने अपने संबोधन में इन आरोपों को भी खारिज किया कि इस प्रदर्शन से उत्तर-दक्षिण के बीच खाई बढ़ेगी। केरल के मुख्यमंत्री ने कहा कि वह यहां इसलिए हैं कि राज्य के लोगों के हितों पर भी ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा, ‘हम सभी इसके खिलाफ अपना कड़ा विरोध दर्ज कराने और भारत के संघीय ढांचे को बनाए रखने के लिए एक साथ आए हैं।’

Advertisement
First Published - February 8, 2024 | 10:36 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement