facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पीएम कुसुम योजना के तहत महाराष्ट्र में लगे सबसे ज्यादा सौर पंप

Advertisement

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी वक्‍तव्‍य के अनुसार नवी और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने राज्यों में नौ लाख 46 हजार 471 सौर ऊर्जा पंप लगाने को मंजूरी दे दी है।

Last Updated- November 15, 2023 | 1:28 PM IST
PM Kusum Yojana

महाराष्‍ट्र ने प्रधानमंत्री कुसुम योजना के क्रियान्वयन में देश में पहला स्‍थान प्राप्‍त किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी वक्‍तव्‍य के अनुसार नवी और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने राज्यों में नौ लाख 46 हजार 471 सौर ऊर्जा पंप लगाने को मंजूरी दे दी है। देश में कुल दो लाख 72 हजार 916 सौर पंप लगाए जा चुके है। इनमें से 71 हजार 958 सौर पंप महाराष्ट्र में लगाए गए है।

एकनाथ शिंदे ने राज्य के ऊर्जा विभाग की प्रशंसा की

महाराष्ट्र के मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि यह राज्य बलिराजा का है और हम इसके लिए सचेत प्रयास कर रहे हैं। राज्य के ऊर्जा विभाग की प्रशंसा की। महाराष्ट्र ने तकरीबन 71 हजार 958 सौर पंप स्थापित किए हैं। राज्य में नई व नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र का भी हम अपने किसान बंधुओं के कृषि पंपों का प्रभावी ढंग से उपयोग कर रहे हैं। इससे बलिराजा को सिंचाई के लिए एक विश्वसनीय ऊर्जा विकल्प उपलब्ध होगा। यह विकल्प कम खर्च का और विश्वसनीय भी है।

ज्यादा से ज्यादा किसानों को सौर कृषि पंप मिले

ऊर्जा विभाग द्वारा केन्द्र के तंत्र के साथ समन्वय करके साबित कर दिखाया गया लक्ष्य के एक चरण है। सरकार प्रयास कर रही है कि इस योजना के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा किसानों को सौर कृषि पंप मिले। इसके लिए महाऊर्जा को अपनी इस कार्य प्रणाली में निरंतरता बनाए रखनी होगी। साथ ही किसानों के बीच इस ऊर्जा स्रोत के बारे में अधिक जागरूकता पैदा करे।

केंद्र सरकार के नवीन व नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने किसान ऊर्जा सुरक्षा व उत्थान महाभियान कुसुम योजना के तहत राज्यों को 9 लाख 46 हजार 471 सोलर पंप लगाने की मंजूरी दी है। इसमें से देश में कुल 2 लाख 72 हजार 916 सोलर पंप लगाए गए हैं। इसमें सबसे ज्यादा सौर कृषि पंप राज्य में महाऊर्जा के माध्यम से स्थापित किए गए हैं। महाराष्ट्र ने पहले ही गैर-पारंपरिक ऊर्जा उत्पादन नीति 2020 तैयार करके इस क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम रखा है। राज्य ने अगले पांच वर्षों के लिए पांच लाख कृषि पंपों को मंजूरी दी है।

उपमुख्यमंत्री व ऊर्जा मंत्री देवेंद्र फडणवीस की संकल्पना से इस योजना को इससे पहले ही गति दी गई थी। उनकी पहल पर ऊर्जा विभाग ने राज्य में किसानों को दिन में सिंचाई करना संभव हो सके इसके लिए किसानों को कृषि उपयोग के लिए ट्रांसमिशन लेस सौर कृषि पंप प्रदान करने के लिए पीएम कुसुम योजना को प्रभावी ढंग से लागू किया है। इस अव्वल स्थान के लिए मुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री फडणवीस की इस पहल के लिए और महाऊर्जा से संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों का भी अभिनंदन किया है।

Advertisement
First Published - November 14, 2023 | 7:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement