facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बिहार में घरों को जलाए जाने के मामले में मायावती ने राज्य सरकार से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की

Advertisement

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ने गरीब पीड़ितों के पुनर्वास के लिए सरकार से पूरी आर्थिक मदद की भी मांग की।

Last Updated- September 19, 2024 | 11:25 AM IST
Houses set on fire in Bihar's Nawada
Houses set on fire in Bihar's Nawada

बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने बिहार के नवादा जिले में दलितों के कई घरों को जलाए जाने के मामले में बृहस्पतिवार को राज्य सरकार से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ने गरीब पीड़ितों के पुनर्वास के लिए सरकार से पूरी आर्थिक मदद की भी मांग की।

मायावती ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘बिहार के नवादा में दबंगों द्वारा गरीब दलितों के काफी घरों को जलाकर राख करके उनका जीवन उजाड़ देने की घटना अति-दुखद व गंभीर है। सरकार दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने के साथ ही पीड़ितों को पुनः बसाने की व्यवस्था के लिए पूरी आर्थिक मदद भी करे।’’

स्थानीय पुलिस के अनुसार, बुधवार शाम को बिहार के नवादा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मांझी टोला में लोगों के एक समूह ने 21 घरों में आग लगा दी थी। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

Advertisement
First Published - September 19, 2024 | 11:25 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement