facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दिल्ली की मेयर बोली, MCD के अस्पताल पूरी तरह से तैयार, घबराने की जरूरत नहीं

Advertisement

हिंदू राव अस्पताल MCD संचालित सबसे बड़ा अस्पताल है जिसमें 980 बिस्तर हैं।

Last Updated- April 05, 2023 | 7:47 PM IST
Super-specialty hospitals may benefit from CGHS rate revision: Analysts

कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली की मेयर शैली ओबरॉय ने बुधवार को कहा कि नगर निकाय द्वारा संचालित सभी अस्पताल कोरोना वायरस की स्थिति से निपटने के लिए ‘पूरी तरह से तैयार’ हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि लोगों को घबराना नहीं चाहिए। पिछले साल सात अगस्त के बाद दिल्ली में मंगलवार को कोविड-19 के सबसे अधिक 521 नए मामले आने और एक संक्रमित की मौत होने के एक दिन बाद बुधवार को ओबरॉय सिविक सेंटर में संवाददाताओं से बातचीत कर रही थीं।

उन्होंने कहा, ‘आज सुबह मैंने दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा संचालित हिंदू राव अस्पताल का दौरा किया और वहां कोविड मरीजों के लिए बिस्तर, ऑक्सीजन की उपलब्धता तथा दवाओं के भंडारण सहित विभिन्न तैयारियों का जायजा लिया। बाद में डॉक्टरों और MCD के अस्पताल प्रशासन विभाग के साथ कोविड-19 की स्थिति को लेकर बैठक की।’

गौरतलब है कि हिंदू राव अस्पताल MCD संचालित सबसे बड़ा अस्पताल है जिसमें 980 बिस्तर हैं। ओबरॉय ने कहा, ‘स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। हमारे अस्पताल, डॉक्टर और कर्मचारी स्थिति को संभालने के लिए सभी संसाधनों से लैस हैं।’

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार भी व्यवस्था कर रही है और MCD भी ‘पूरी तरह से तैयार’ है। ओबरॉय ने कहा, ‘सभी पार्षदों से कहा गया है कि वे अपने-अपने वार्ड की डिस्पेंसरी का दौरा करें और फ्लू या कोविड-19 जैसे लक्षण वाले मरीजों को तत्काल जांच के लिए भेजें। हमने ऑक्सीजन बिस्तर, ICU बिस्तर और दवाओं की उपलब्धता का भी आकलन किया और फिलहाल के लिए ये हमारे पास पर्याप्त हैं।’

Advertisement
First Published - April 5, 2023 | 7:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement