facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

MCD मेयर इलेक्शन: भाजपा ने रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार

Advertisement

BJP ने MCD महापौर के चुनाव में शालीमार बाग से पार्षद रेखा गुप्ता को अपना उम्मीदवार बनाया है जबकि AAP ने पार्षद शैली ओबेरॉय को मैदान में उतारा है।

Last Updated- December 27, 2022 | 2:14 PM IST
Rekha-gupta

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली नगर निगम (MCD) महापौर के चुनाव में शालीमार बाग से पार्षद रेखा गुप्ता को अपना उम्मीदवार बनाया है। यह चुनाव छह जनवरी को होना है, जिसमें आम आदमी पार्टी (AAP) ने पार्षद शैली ओबेरॉय को मैदान में उतारा है।

भाजपा की दिल्ली इकाई के मीडिया प्रकोष्ठ प्रमुख हरीश खुराना ने बताया कि भाजपा ने उप महापौर के पद के लिए कमल बागड़ी और स्थायी समिति सदस्य के पदों के लिए कमलजीत सहरावत, गजेंद्र दराल तथा पंकज लूथरा को उम्मीदवार बनाया है। सभी उम्मीदवार आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

AAP को 250 में से 134, BJP को 104 सीटें मिली थी

उल्लेखनीय है कि सात दिसंबर को ‘AAP’ ने MCD की 250 में से 134 वार्ड में जीत हासिल कर BJP के 15 साल तक चले शासन पर विराम लगा दिया था। चुनाव में भाजपा ने 104 वार्ड में जीत दर्ज की थी। मुंडका के पार्षद दराल बाद में भाजपा में शामिल हुए थे।

‘आप’ ने उप महापौर पद के लिए आले मोहम्मद इकबाल को और स्थायी समिति के अन्य सदस्यों के लिए रमिंदर कौर, सारिका चौधरी, मोहिनी जीनवाल तथा मोहम्मद आमिल मलिक को उम्मीदवार बनाया है। इस चुनाव में महापौर और उप महापौर पद पर भाजपा की जीत की संभावना नहीं है, लेकिन वह MCD की महत्वपूर्ण स्थायी समिति के सदस्यों के तीन पदों को जीतने की कोशिश करेगी।

पार्षद किसी भी उम्मीदवार को वोट देने के लिए स्वतंत्र

महापौर का चुनाव एक गुप्त मतदान के माध्यम से होता है और पार्षद किसी भी उम्मीदवार को वोट देने के लिए स्वतंत्र होते हैं, क्योंकि दलबदल विरोधी कानून इस पर लागू नहीं होता। महापौर के चुनाव के लिए निर्वाचित 250 पार्षद, दिल्ली के सात लोकसभा तथा तीन राज्यसभा सदस्य और विधानसभा के 15 विधायक मतदान के पात्र हैं।

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने ‘AAP’ के 13 और भाजपा के एक विधायक को चुनाव में मतदान करने के लिए नामित किया है। महापौर चुनाव के लिए कुल वोट 274 हैं, जिसमें ‘आप’ के पास 150 और भाजपा के पास 113 हैं। MCD में कांग्रेस के नौ, जबकि दो अन्य निर्दलीय पार्षद हैं। महापौर, उप महापौर और स्थायी समिति के सदस्यों के लिए छह जनवरी को चुनाव होगा। MCD की स्थायी समिति में 18 सदस्य होते हैं, जिनमें से 12 ज़ोन से और छह सदन से चुने जाते हैं।

Advertisement
First Published - December 27, 2022 | 2:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement