facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

NEET विवाद के बाद NTA को भंग करने की मांग

Advertisement

फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर एनटीए के पुनर्गठन, डिजिटल सुरक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली में बड़े बदलाव की मांग की है

Last Updated- May 14, 2026 | 11:17 AM IST
Protest over NEET-UG 2024 results

पेपर लीक के आरोपों के कारण नीट यूजी की परीक्षा रद्द होने के एक दिन बाद फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन ने उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। इस बीच एनटीए के महानिदेशक अभिषेक सिंह ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया कि इस साल परीक्षा पैटर्न को ऑनलाइन में बदलने की संभावना नहीं है। सिंह ने कहा, ‘हम शेड्यूल को अंतिम रूप देने पर काम कर रहे हैं। नीट यूजी परीक्षा को ऑनलाइन कराने की संभावना नहीं है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने हमें पेन और पेपर मोड पर जारी रखने के लिए कहा है।’

बिजनेस स्टैंडर्ड को साझा किए गए विवरण के अनुसार, फेडरेशन ने अपनी याचिका में राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) के नए सिरे से गठन की मांग की है, जिसमें भविष्य में नीट आयोजित करने के लिए अधिक मजबूत, तकनीकी रूप से उन्नत और स्वायत्त निकाय बनाने का तर्क दिया गया है। उन्होंने प्रश्न पत्रों के लिए डिजिटल लॉकिंग प्रणाली की शुरुआत, कंप्यूटर-आधारित परीक्षा मॉडल की ओर बदलाव और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को चार सप्ताह के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट अदालत को सौंपने का निर्देश देने की भी मांग की है।

फेडरेशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता आकाश सोनी ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘उच्चतम न्यायालय से हमारी मुख्य मांग यह है कि सबसे पहले एनटीए को पूरी तरह भंग किया जाए। पेपर लीक की इसी तरह की शिकायत 2024 में सामने आई थी। उस समय उच्चतम न्यायालय ने एक समिति का गठन किया था, लेकिन एनटीए ने कई सिफारिशों को नहीं माना।’

उन्होंने कहा कि एनटीए ने 2024 की घटना से कोई सबक नहीं सीखा और यह संस्था पहले की तरह ही काम कर रही है। सोनी ने यह भी कहा, ‘अगर हम एनटीए को परीक्षा दोबारा कराने देते हैं, तो पूरे देश में यह सवाल उठेगा कि इसकी क्या गारंटी है कि पेपर दोबारा लीक नहीं होगा।’ फेडरेशन ने अपनी याचिका में मांग की है कि नीट यूजी परीक्षा की निगरानी के लिए उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश, साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ और फोरेंसिक वैज्ञानिक की अध्यक्षता में उच्च-शक्ति निगरानी समिति की नियुक्ति की जाए।

Advertisement
First Published - May 14, 2026 | 11:17 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement