facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Meghalaya Election Result : एनपीपी ने 13 सीट जीतीं और 12 पर बढ़त बनायी, यूडीपी ने नौ सीट पर कब्जा जमाया

Advertisement
Last Updated- March 02, 2023 | 5:06 PM IST
National People’s Party

मेघालय में 59 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को जारी मतगणना में सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) ने 13 सीटों पर जीत दर्ज की है और 12 सीट पर बढ़त बनाए हुए है। निर्वाचन आयोग (Election commission) ने यह जानकारी दी।

निर्वाचन आयोग के मुताबिक, यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) ने नौ सीटों पर जीत हासिल कर ली है और वह दो सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

वहीं, कांग्रेस ने चार सीटें जीत ली हैं और इसने एक सीट पर बढ़त बनायी हुई है। इसी तरह, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने तीन सीटों पर जीत हासिल की है और वह दो सीट पर आगे है। वॉइस ऑफ द पीपुल पार्टी (वीपीपी) और हिल स्‍टेट पीपुल्‍स डेमोक्रेटिक पार्टी (एचएसपीडीपी) ने दो-दो सीट जीत ली हैं।

निर्वाचन आयोग के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तीन सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं, दो निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी जीत दर्ज की है। मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा दक्षिण तुरा सीट पर 2,830 मतों के अंतर से आगे हैं।

मेघालय की कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष विन्सेंट एच़ पाला को एनपीपी की सांता मैरी शायला ने हरा दिया है। सोंगसाक सीट से तृणमूल कांग्रेस के विपक्ष के नेता मुकुल संगमा एनपीपी के एन. डी. शिरा से 359 मतों से आगे हैं।

मेघालय विधानसभा अध्यक्ष मेटबाह लिंगदोह ने मैरांग सीट पर 155 मतों से जीत दर्ज की है। मेघालय में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे मतों की गिनती शुरू हुई।

मतगणना 13 केंद्रों पर हो रही है। मेघालय में 60 विधानसभा सीट हैं, लेकिन सोहियोंग सीट पर एक उम्मीदवार के निधन के कारण इस सीट पर चुनाव स्थगित कर दिया गया।

Advertisement
First Published - March 2, 2023 | 5:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement