facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Metro Extension: मंत्रिमंडल ने गुरूग्राम में मेट्रो के विस्तार के प्रस्ताव को मंजूरी दी

Advertisement
Last Updated- June 07, 2023 | 3:10 PM IST
Metro Extension: Cabinet approves proposal for expansion of Metro in Gurugram

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हुडा सिटी सेंटर से साइबर सिटी गुरूग्राम के साथ द्वारका एक्सप्रेस वे साइड लाइन को जोड़ने वाली मेट्रो सम्पर्क के प्रस्ताव को बुधवार को मंजूरी प्रदान कर दी। इस पर 5,452 करोड़ रूपये की लागत आयेगी। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने यह जानकारी दी।

बैठक के बाद गोयल ने संवाददाताओं को बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई आर्थिक मामलों संबंधी मंत्रिमंडल समिति (CCEA) की बैठक में शहरी विकास एवं आवास मंत्रालय के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गयी। उन्होंने बताया कि इसके तहत मेट्रो का 28.5 किलोमीटर का विस्तार होगा और इसमें 27 स्टेशन होंगे। मंजूरी के बाद से इस परियोजना को पूरा होने में चार वर्ष लगेंगे।

गोयल ने बताया कि इससे हरियाणा खासकर गुरूग्राम एवं दिल्ली के लोगों को फायदा होगा। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि गुरूग्राम के सूचना प्रौद्योगिकी, नवाचार का केंद्र होने के नाते मेट्रो का विस्तार होने से रोजगार के नये अवसर विकसित होंगे। उन्होंने कहा कि इससे पुराने गुरूग्राम से नये गुरूग्राम को जोड़ा जा सकेगा तथा इस नेटवर्क से भारतीय रेलवे के स्टेशन भी जुड़ेंगे। इससे क्षेत्र का सम्पूर्ण आर्थिक विकास सुनिश्चित होगा।

Advertisement
First Published - June 7, 2023 | 3:10 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement