facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi Metro की इस लाइन पर कल से 100 km/h की रफ्तार से दौड़ेगी मेट्रो

Advertisement
Last Updated- March 21, 2023 | 9:26 PM IST
Republic Day 2025: DMRC's gift to those watching the parade, Delhi Metro will start running from 3 am परेड देखने वालों को DMRC की सौगात, तड़के 3 बजे से दौड़ने लगेंगी दिल्ली मेट्रो
Shutter Stock

दिल्ली मेट्रो की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन (Airport Line) की परिचालन गति बुधवार से बढ़ाकर 100 किलोमीटर प्रति घंटा की जाएगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि येलो लाइन, ब्लू लाइन और रेड लाइन आदि जैसे नियमित गलियारों पर चलने वाली मेट्रो ट्रेन की औसत गति 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा है।

उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर ट्रेन का परिचालन 90 किलोमीटर प्रति घंटा की अधिकतम गति तक किया जा सकता है और बुधवार से इसे बढ़ाकर 100 किलोमीटर प्रति घंटा कर दिया जाएगा।

अधिकारी ने कहा कि यह उन्नत प्रौद्योगिकी के माध्यम से किया गया है। DMRC के अधिकारियों के मुताबिक, मेट्रो ट्रेन की गति को बढ़ाकर 120 किलोमीटर प्रति घंटा करने की योजना है और यह उस परियोजना की शुरुआत है।

अधिकारियों ने कहा कि वर्तमान में, नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन से एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन तक यात्रा करने में लगभग 25 मिनट लगते हैं। उन्होंने कहा कि गति में वृद्धि के बाद यात्रा का समय तीन-चार मिनट कम हो जाएगा।

Advertisement
First Published - March 21, 2023 | 9:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement