facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पीएम मोदी से मिले Microsoft CEO नडेला, डिजिटल इंडिया विजन को साकार करने में मदद का किया वादा

Advertisement
Last Updated- January 05, 2023 | 3:14 PM IST
Nadella meets Modi

माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सत्या नडेला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और वादा किया कि डिजिटल इंडिया की संकल्पना को साकार करने में कंपनी देश की मदद करेगी।

नडेला भारत के चार दिन के दौरे पर आए हुए हैं। माइक्रोसॉफ्ट के शीर्ष अधिकारी नडेला ने प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात को ‘‘गहरी समझ विकसित करने वाली’’ बताया। उन्होंने डिजिटल रूपांतरण के जरिये टिकाऊ एवं समावेशी आर्थिक वृद्धि पर सरकार के जोर की सराहना भी की।

नडेला ने गुरुवार को ट्वीट किया, ‘‘डिजिटल रूपांतरण के जरिये टिकाऊ और समावेशी आर्थिक वृद्धि पर सरकार द्वारा गहराई से ध्यान देना प्रेरणादायी है। हम डिजिटल इंडिया की संकल्पना को साकार करने और दुनिया का मार्गदर्शक बनाने में भारत की मदद को उत्सुक हैं।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘गहरी समझ विकसित करने वाली मुलाकात के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार।’’

नडेला देश में कई शहरों के दौरे पर हैं और ग्राहकों, स्टार्टअप, डेवलपर, शिक्षाविद, छात्रों तथा सरकार के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात कर रहे हैं। बुधवार को उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात कर डिजिटल क्षेत्र में शासन एवं सुरक्षा से संबंधित मुद्दों पर बात की थी।

उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्री राजीव चंद्रशेखर से भी मुलाकात की। नडेला ने भारत की सार्वजनिक भलाई के लिए सार्वजनिक डिजिटल अवसंचरना बनाने के लिए सराहना की और प्रौद्योगिकी तथा आर्थिक वृद्धि के जरिये समावेश और सशक्तीकरण लाने के महत्व को रेखांकित किया। माइक्रोसॉफ्ट प्रमुख ने जोर देकर कहा कि उनकी कंपनी की ‘‘भारत के प्रति बहुत प्रतिबद्धता’’ है।

Advertisement
First Published - January 5, 2023 | 3:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement