facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Mig 21 crashed: राजस्‍थान में क्रैश हुआ लड़ाकू विमान Mig 21, दो लोगों की मौत, पायलट सुरक्षित

Advertisement
Last Updated- May 08, 2023 | 11:17 AM IST

Mig 21 crashed: भारतीय वायुसेना (Indian airforce) का लड़ाकू विमान मिग 21 (Mig 21) विमान सोमवार को सुबह हनुमानगढ़ जिले के एक गांव में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

अधिकारियों के अनुसार, विमान के पायलट सुरक्षित हैं लेकिन हादसे में कम से कम दो ग्रामीणों की मौत हो गई।

हनुमानगढ़ की जिला कलेक्टर रुक्मणि रियार ने बताया क‍ि भारतीय वायुसेना का मिग 21 विमान डबली इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

उन्होंने बताया कि पायलट सुरक्षित हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जस्साराम बोस ने कहा कि कम से कम दो नागरिकों के हताहत होने की खबर है। हताहतों की संख्या बढ़ सकती है।

भारतीय वायुसेना ने ट्वीट किया, “एयरफोर्स का एक मिग-21 विमान आज सुबह नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान सूरतगढ़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।”

पायलट सुरक्षित रूप से बाहर निकलने में सफल रहा और उन्हें कुछ चोटें आई है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए एक जांच गठित की गई है।

(पीटीआई के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - May 8, 2023 | 11:17 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement