facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Milkipur by-election: अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर रिकॉर्ड 65% वोटिंग, सपा ने मतदाताओं को धमकाने के लगाए आरोप

Advertisement

इस सीट पर 2022 में सपा के अवधेश प्रसाद जीते थे जिनके 2024 में अयोध्या लोकसभा सीट से सांसद चुने जाने के बाद उपचुनाव हो रहा है।

Last Updated- February 05, 2025 | 8:10 PM IST
Voting
प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर हुए चुनाव में बुधवार को रिकॉर्ड 65 फीसदी वोट डाले गए। यह आजादी के बाद का यहां होने वाला सबसे अधिक मतदान है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक शाम 6 बजे तक 65.35 फीसदी मतदान हुआ। अंतिम आंकड़े आने तक इसमें और भी बढ़ोतरी हो सकती है।

इससे पहले 2022 के विधानसभा चुनावों में मिल्कीपुर सीट पर 60.23 फीसदी वोट पड़े थे। आयोग के मुताबिक सभी 414 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्वक वोट डाले गए और कहीं से किसी अप्रिय घटना का समाचार नहीं मिला है। हालांकि विपक्षी समाजवादी पार्टी ने तमाम मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के धमकाने, फर्जी वोट डालने और धीमें वोट डलवाने की शिकायतें दर्ज करायी हैं। समाजवादी पार्टी के एक्स हैंडल के मतदान में गड़बड़ी संबंधी 86 पोस्ट बुधवार को किए गए। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने एक मतदाता का वीडियो भी पोस्ट किया जो अकेले छह वोट डालने की बात कह रहा था। हालांकि बाद में अयोध्या के जिलाधिकारी चंद्रविजय सिंह ने कहा कि मामले कि जांच करायी गयी और शिकायत को निराधार पाया गया। उनका कहना है कि सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्वक वोट डाले गए हैं।

मिल्कीपुर में सुबह से ही मतदान ने रफ्तार पकड़ ली थी और दोपहर एक बजे तक 44.59 फीसदी वोट पड़ चुके थे वहीं शाम पांच बजे तक 65.25 फीसदी वोट डाले जा चुके थे। इस सीट पर 2022 में सपा के अवधेश प्रसाद जीते थे जिनके 2024 में अयोध्या लोकसभा सीट से सांसद चुने जाने के बाद उपचुनाव हो रहा है। सपा ने इस सीट से सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को टिकट दिया है तो भाजपा ने चंद्रभान रावत को खड़ा किया है। बहुजन समाज पार्टी ने उपचुनाव में भाग न लेने का फैसला किया था जबकि कांग्रेस ने सपा प्रत्याशी को अपना समर्थन दिया है।

Advertisement
First Published - February 5, 2025 | 8:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement