facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जनवरी में सामान्य से ऊपर रह सकता है न्यूनतम तापमान, मार्च तक का मौसम गेहूं के उत्पादन के लिए होगा अहम: IMD

Advertisement

जनवरी महीने में तापमान में अचानक और तेज वृद्धि से रबी की खड़ी फसलों खासकर गेहूं और सरसों पर विपरीत असर पड़ सकता है।

Last Updated- January 01, 2024 | 9:46 PM IST
Weather: Winter fog in Delhi

मध्य भारत में जनवरी महीने के दौरान ठंडी हवाएं ‘सामान्य से नीचे’ रह सकती हैं, जबकि देश के तमाम इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रह सकता है। मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने आज जनवरी 2024 के मौसम का अनुमान जारी करते हुए कहा कि जनवरी 2024 का मासिक अधिकतम तापमान मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में सामान्य से नीचे रहने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि द्वीपीय और उत्तर पूर्व भारत के ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है। जनवरी महीने में तापमान में अचानक और तेज वृद्धि से रबी की खड़ी फसलों खासकर गेहूं और सरसों पर विपरीत असर पड़ सकता है।

व्यापारियों व बाजार के हिस्सेदारों ने कहा कि अगले कुछ महीनों में मार्च तक का मौसम गेहूं के अधिकतम उत्पादन होने के हिसाब से अहम होगा। हालांकि सरकार को भरोसा है कि उत्पादन अच्छा होगा, क्योंकि बोए गए कुल गेहूं में से 60 से 80 प्रतिशत तापमान झेल पाने में सक्षम है।

कृषि आयुक्त पीके सिंह ने पीटीआई से बातचीत में आज कहा कि गेहूं की बोआई अंतिम चरण में है और यह अगले 10 दिन जारी रहेगी, जिससे 2023-24 रबी सत्र में फसल के रकबे में आई कमी की भरपाई हो जाएगी। सिंह ने कहा कि इस समय गेहूं उगने की स्थिति में है और मौजूदा तापमान इसके लिए बेहतर है।

Advertisement
First Published - January 1, 2024 | 9:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement