facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पंजाब में 1,000 नए आंगनवाड़ी केंद्र खोले जाएंगे: मंत्री बलजीत कौर

Advertisement

मंत्री ने कहा कि नए आंगनवाड़ी केंद्र खोलने के अलावा, मौजूदा भवनों का नवीकरण भी बड़े पैमाने पर किया जा रहा है।

Last Updated- June 28, 2023 | 5:39 PM IST
anganwadi

पंजाब की सामाजिक सुरक्षा और महिला एवं बाल विकास मंत्री बलजीत कौर ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में 1,000 नए आंगनवाड़ी केंद्र खोलेगी।

उन्होंने कहा कि 6,000 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की भर्ती की प्रक्रिया भी जल्द ही पूरी की जाएगी। मंत्री ने कहा कि नए आंगनवाड़ी केंद्र खोलने के अलावा, मौजूदा भवनों का नवीकरण भी बड़े पैमाने पर किया जा रहा है।

कौर ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए 8.2 करोड़ रुपये का मानदेय भी कुछ दिनों के भीतर जारी किया जाएगा। उन्होंने यहां से 20 किलोमीटर दूर दोराहा में एक वृद्धाश्रम में एक समारोह में ये बातें कहीं।

मंत्री ने दोहराया कि राज्य सरकार राज्य में बच्चों, महिलाओं और वृद्धों की सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं, विशेषकर गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के कल्याण और आंगनवाड़ी सेवाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

Advertisement
First Published - June 28, 2023 | 5:39 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement