facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

‘परीक्षा पे चर्चा’ आयोजन में आएगा 9 करोड़ रुपये का खर्च, शिक्षा मंत्रालय ने दिया प्रस्ताव

Advertisement
Last Updated- February 23, 2023 | 4:15 PM IST

शिक्षा मंत्रालय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के साथ किए जाने वाले संवाद कार्यक्रम ‘‘परीक्षा पे चर्चा’’ के अगले वर्ष होने वाले आयोजन पर खर्च को करीब 6 प्रतिशत बढ़ा कर 9 करोड़ रूपये करने का प्रस्ताव किया है। शिक्षा मंत्रालय के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की परियोजना मंजूरी बोर्ड (PAB) की बैठक के कार्यवृत (मिनट्स) दस्तावेज से यह जानकारी मिली है ।

PAB की बैठक के दस्तावेज के अनुसार, ‘परीक्षा पे चर्चा-2023’ का 27 जनवरी 2023 को आयोजन हुआ। इस पर करीब 8.50 करोड़ रूपये खर्च का प्रस्ताव किया गया जिसमें कर, परामर्शक कंपनी एडसिल की फीस, सेवा शुल्क आदि शामिल है।

शिक्षा मंत्रालय ने 3.39 करोड़ रूपये की राशि को पहले ही मंजूरी प्रदान कर दी थी। केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने छह फरवरी को लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के छात्रों के साथ संवाद के कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा’ में 2018 में 3.67 करोड़ रुपये, 2019 में 4.93 करोड़ रुपये, 2020 में 5.69 करोड़ रुपये, 2021 में 6 करोड़ रुपये और 2022 में 8.61 करोड़ रुपये खर्च हुए हुए थे।

‘परीक्षा पे चर्चा ’ कार्यक्रम पहली बार 2018 में आयोजित किया गया था और अभी तक ऐसे छह आयोजन किए गए हैं।

PAB के कार्यवृत के अनुसार, वर्ष 2024 में होने वाले प्रधानमंत्री के परीक्षा पे चर्चा के आयोजन पर कर एवं अन्य मदों सहित करीब 9 करोड़ रूपये खर्च करने का प्रस्ताव किया गया है। इसमें कहा गया है कि अगले वर्ष के आयोजन के लिए अग्रिम राशि के रूप में 3.60 करोड़ रूपये दिए जा सकते हैं। शेष राशि कार्यक्रम के आयोजन के बाद जारी की जायेगी। इस प्रकार वर्ष 2023 की तुलना में 2024 में परीक्षा पे चर्चा के आयोजन पर प्रस्तावित खर्च में करीब छह प्रतिशत की वृद्धि का प्रस्ताव है। इसमें कहा गया है कि वर्ष 2023-24 में ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के लिए एडसिल की कंसल्टेंसी की फीस/सेवा शुल्क 7 प्रतिशत निर्धारित करने को भी मंजूरी दी गई।

शिक्षा मंत्रालय के अनुसार, परीक्षा पे चर्चा-2023 में विद्यार्थियों सहित कुल भागीदारी कुल 38.8 लाख रही।

Advertisement
First Published - February 23, 2023 | 4:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement