facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भ्रामक विज्ञापन: 24 कोचिंग सेंटर पर लगा जुर्माना

Advertisement

सीसीपीए ने 49 कोचिंग सेंटर को जारी किया नोटिस, 24 पर 77.6 लाख रुपये का जुर्माना

Last Updated- April 17, 2025 | 10:34 PM IST
कोचिंग सेंटरों पर ​शिकंजा कसने कानून बनाएगी दिल्ली सरकार Delhi Coaching institute regulation act: Delhi government will make a law to tighten the noose on coaching centers

केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने भ्रामक दावे करने और अनुचित व्यापार प्रथाओं में शामिल होने के लिए 49 कोचिंग सेंटर को नोटिस जारी किए और 24 पर 77.6 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। हालांकि जिन कोचिंग सेंटरों को नोटिस मिले हैं, उनके नाम सार्वजनिक नहीं किए गए, लेकिन उपभोक्ता संरक्षण निकाय ने कहा कि जिन सेंटर को नोटिस दिया गया, उनमें जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) और नैशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट (नीट) की कोचिंग देने वाले संस्थान शामिल थे।

प्राधिकरण ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि कई कोचिंग संस्थानों के दिशानिर्देशों में भ्रामक विज्ञापन की रोकथाम का उल्लंघन करते पाए जाने के बाद नाटिस जारी किए गए। ये दिशानिर्देश कोचिंग सेंटर को अपनी सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए झूठे या भ्रामक विज्ञापन या दावे करने और भ्रामक या अनुचित व्यापार प्रथाओं में शामिल होने से रोकते हैं। उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण ने अपने बयान में कहा, ‘आईआईटी-जेईई और नीट जैसी परीक्षाओं के हालिया परिणाम की घोषणा के बाद सीसीपीए ने देखा कि कोचिंग सेंटर दिशानिर्देशों का पालन नहीं कर रहे थे।’

कोचिंग संस्थानों को सीसीपीए के नोटिस जेईई और नीट में गारंटीकृत प्लेसमेंट, रैंकों के आश्वासन, उपभोक्ता अधिकारों के उल्लंघन और भ्रामक विज्ञापनों के साथ-साथ प्रवेश रद्द करने के बाद गैर या आंशिक शुल्क वापसी और सेवाओं में कमी से संबंधित दावों पर जारी किए जाते हैं। पिछले साल प्राधिकरण ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं के लिए प्रशिक्षण देने वाले तीन कोचिंग सेंटर पर सिविल सेवा परीक्षा में अपनी सफलता दर के बारे में भ्रामक विज्ञापन देने के लिए जुर्माना लगाया था।

Advertisement
First Published - April 17, 2025 | 10:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement