facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

कर्नाटक में मिस्त्री की चमकी किस्मत! ₹25 करोड़ की लगी लॉटरी, 15 साल से खरीद रहा था टिकट

Advertisement

बुधवार को तिरुवनंतपुरम के गोर्की भवन में आयोजित ड्रॉ में विजेता नंबर टीजी 43422 चुना गया, जिसे वायनाड के पनामारम स्थित एसजे लकी सेंटर ने बेचा था।

Last Updated- October 10, 2024 | 9:02 PM IST
money

कर्नाटक के मांड्या में रहने वाले एक मिस्री की किस्मत तब खुल गई जब उसकी 25 करोड़ रुपये की ‘केरल थिरुवोनम बंपर लॉटरी’ लग गई।अल्ताफ ने गुरुवार को वायनाड के कलपेट्टा में पीटीआई वीडियो से कहा, “मैं लगभग 15 साल से लॉटरी टिकट खरीद रहा था। आखिरकार मैं जीत गया।”

बता दें कि वह अपने लॉटरी टिकट को भुनाने और अन्य फॉर्मेलिटीज पूरी करने के लिए वायनाड में हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने बचपन के दोस्त से मिलने के लिए अकसर वायनाड आते हैं, जो मीनागड़ी में रहता है।

अल्ताफ ने कहा, “मैं जब भी उससे मिलने आता था, तब टिकट खरीदता था।” बुधवार को तिरुवनंतपुरम के गोर्की भवन में आयोजित ड्रॉ में विजेता नंबर टीजी 43422 चुना गया, जिसे वायनाड के पनामारम स्थित एसजे लकी सेंटर ने बेचा था।

टैक्स काटने के बाद मिलेंगे 13 करोड़ रुपये

अधिकारियों के अनुसार, पिछले साल भी बंपर ईनाम राज्य के बाहर किसी व्यक्ति ने जीता था। यह पुरस्कार तमिलनाडु के तिरुपुर के चार संयुक्त विजेताओं को दिया गया था। सभी कर कटौती के बाद विजेता को लगभग 13 करोड़ रुपये मिलेंगे।

(पीटीआई के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - October 10, 2024 | 8:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement