facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

विपक्षी दलों के नेताओं के खिलाफ ईडी-सीबीआई का दुरुपयोग चुनावी मुद्दा होगा: तेजस्वी यादव

Advertisement

Lok Sabha Elections 2024: ‘इंडिया’ गठबंधन में कांग्रेस और राजद सहित 20 से अधिक विपक्षी दल शामिल हैं।

Last Updated- March 17, 2024 | 8:08 PM IST
Tejasvi Yadav
Tejasvi Yadav

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने रविवार को कहा कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के नेताओं के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जैसी जांच एजेंसियों का दुरुपयोग लोकसभा चुनाव में मुद्दा होगा।

‘इंडिया’ गठबंधन में कांग्रेस और राजद सहित 20 से अधिक विपक्षी दल शामिल हैं। मुंबई हवाई अड्डा पहुंचने पर पत्रकारों से बातचीत में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री यादव ने कहा, ‘‘ईडी और सीबीआई जैसी एजेंसियां ‘इंडिया’ के सहयोगियों के खिलाफ काम कर रही हैं। यही वह मुद्दा है जिस पर गठबंधन चुनाव लड़ेगा।’’

इस बीच, वंचित बहुजन आघाडी (वीबीए) के नेता प्रकाश आंबेडकर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि वह शिवाजी पार्क में रैली में शामिल होंगे। आंबेडकर ने कहा कि उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से रैली में शामिल होने का आमंत्रण पत्र मिला था।

Advertisement
First Published - March 17, 2024 | 8:08 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement