facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Modi 3.0: इस साल कई बड़े ग्लोबल इवेंट्स में शामिल होगा भारत, चेक करें कार्यक्रमों की पूरी लिस्ट

Advertisement

पिछले साल जी20 शिखर सम्मेलन (G20 summit) भारत की अध्यक्षता में 'वसुधैव कुटुम्बकम' थीम के तहत आयोजित किया गया था।

Last Updated- June 10, 2024 | 1:57 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM) के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यकाल की पुष्टि हो चुकी है और अब कई वैश्विक कार्यक्रमों की बात हो रही है जहां भारत की भागीदारी भू-राजनीति (Geo-Politics) को आकार देने में महत्वपूर्ण होगी।

पिछले दशक में भारत ने वैश्विक मंच पर एक प्रमुख आवाज के रूप में अपनी स्थिति स्थापित की है। पीएम मोदी ने ‘विश्व बंधु’ दृष्टिकोण के साथ ‘ग्लोबल साउथ की आवाज’ के रूप में भारत को स्थापित करने पर ध्यान केंद्रित किया है। पिछले साल जी20 शिखर सम्मेलन (G20 summit) भारत की अध्यक्षता में ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ थीम के तहत आयोजित किया गया था।

मोदी सरकार के लिए आगामी प्रमुख कार्यक्रम:

BRICS विदेश मंत्रियों की बैठक (10-11 जून)

भारत की विदेश नीति का पहला परीक्षण 10-11 जून को रूस के निझनी नोवगोरोड में होने वाली BRICS बैठक में होगा। इस बैठक में सदस्य देशों के विदेश मंत्री शामिल होंगे।

G7 शिखर सम्मेलन 2024 (13-15 जून)

भारत की अगली महत्वपूर्ण भागीदारी 13-15 जून को इटली में आयोजित होने वाले ग्रुप ऑफ सेवन (G7) शिखर सम्मेलन 2024 में होगी। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी भाग लेंगे।

स्विस शांति शिखर सम्मेलन (15-16 जून)

स्विट्जरलैंड में 15-16 जून को आयोजित होने वाला वैश्विक शांति शिखर सम्मेलन रूस-यूक्रेन संघर्ष के समाधान पर केंद्रित होगा। हालांकि, भारत ने इस सम्मेलन में शामिल होने की अभी तक अपनी उपस्थिति की पुष्टि नहीं की है।

अमेरिकी NSA जेक सुलिवन की भारत यात्रा (संभावित 17 जून)

अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन भारत के लिए एक आधिकारिक यात्रा पर आएंगे। सुलिवन की मुख्य बैठक भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ होगी।

कजाकिस्तान में एससीओ शिखर सम्मेलन

शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन इस साल के अंत में आयोजित किया जाएगा, जिसमें कजाकिस्तान अध्यक्षता करेगा।

Advertisement
First Published - June 10, 2024 | 1:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement