facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Modi 3.0: नितिन गडकरी ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय का कार्यभार संभाला

‘भारत के हाईवे मैन’ के नाम से पहचाने जाने वाले गडकरी को पिछले 10 वर्षों में देश में 54,858 किलोमीटर से अधिक राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण का श्रेय दिया जाता है।

Last Updated- June 12, 2024 | 10:33 AM IST
Nitin Gadkari assumes charge as Union Minister
Nitin Gadkari assumes charge as Union Minister

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री का कार्यभार बुधवार को संभाल लिया। सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर गडकरी ने मोदी 3.0 में उन्हें यह भूमिका सौंपने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत तेज गति से विश्व स्तरीय, आधुनिक बुनियादी ढांचे से लैस होगा। ‘भारत के हाईवे मैन’ के नाम से पहचाने जाने वाले गडकरी को पिछले 10 वर्षों में देश में 54,858 किलोमीटर से अधिक राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण का श्रेय दिया जाता है।

महाराष्ट्र के नागपुर से नाता रखने वाले नेता (67) सबसे लंबे समय तक सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री रहे हैं। गडकरी के नेतृत्व में सड़क मंत्रालय का लक्ष्य इस वर्ष दिसंबर तक 1,386 किलोमीटर लंबे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस का निर्माण पूरा करना है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से करीबी संबंध रखने वाले भाजपा के पूर्व अध्यक्ष ने लोकसभा चुनाव में नागपुर सीट से लगातार तीन बार जीत हासिल की है।

नागपुर में आरएसएस का मुख्यालय है। गडकरी का राष्ट्रीय राजनीति में प्रवेश 2009 में हुआ, जब उन्हें भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वर्ष 2014 में गडकरी ने नागपुर से लोकसभा चुनाव लड़ा, जीत दर्ज की और केंद्र में मंत्री बने। तब से उन्होंने सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम, शिपिंग, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण, ग्रामीण विकास तथा पंचायती राज जैसे कई विभागों को संभाला है। वह 1989 से 2014 तक नागपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य रहे।

First Published - June 12, 2024 | 10:33 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट