facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Modi Cabinet 2024: चिराग पासवान ने खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय का कार्यभार संभाला

Advertisement

पासवान ने कहा, ‘‘ खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं और मंत्रालय के अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श के बाद 100 दिवसीय योजना तैयार हो जाएगी।’’

Last Updated- June 11, 2024 | 1:05 PM IST
Chirag Paswan takes charge
New Delhi: Union Minister Chirag Paswan takes charge as Minister of Food Processing Industries, in New Delhi. (PTI Photo)

बिहार से सांसद एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने मंगलवार को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री का पदभार संभाल लिया। पासवान (42) ने अपने दिवंगत पिता रामविलास पासवान के ‘‘असली’’ राजनीतिक उत्तराधिकारी के रूप में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। उन्होंने खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र की विशाल संभावनाओं को उजागर करने को लेकर अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

पासवान ने कहा, ‘‘ खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं और मंत्रालय के अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श के बाद 100 दिवसीय योजना तैयार हो जाएगी।’’ उन्होंने किसानों को सीधे लाभ पहुंचाने में इस क्षेत्र के महत्व को रेखांकित किया। खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में भारत के पिछड़े प्रदर्शन को स्वीकार करते हुए पासवान ने इस क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए ठोस प्रयास करने का संकल्प लिया।

उन्होंने कहा, ‘‘ मंत्रालय का दायरा उस व्यक्ति पर निर्भर करता है जो इसका नेतृत्व कर रहा है। मुझे एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है क्योंकि यह करोड़ों किसानों से जुड़ा है। मैंने हमेशा हाजीपुर में प्रसंस्करण इकाइयों के बारे में बात की है। इससे किसानों को बेहतर आय मिलेगी।’’

कार्यालय में एक छोटे से धार्मिक समारोह के बाद उन्होंने कार्यभार संभाला। इस अवसर पर पासवान की मां और परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे।

Advertisement
First Published - June 11, 2024 | 1:05 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement