facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मोदी शानदार व्यक्ति…अमेरिका की यात्रा के दौरान मुझसे करेंगे मुलाकात: डोनाल्ड ट्रंप ने किया दावा

Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी 21 से 23 सितंबर तक अमेरिका की यात्रा करेंगे जिसकी शुरुआत ‘क्वाड नेताओं’ के शिखर सम्मेलन के साथ होगी।

Last Updated- September 18, 2024 | 11:25 AM IST
US former President Donald Trump

PM Modi US Visit: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald trump) ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) अगले सप्ताह अपनी तीन दिवसीय अमेरिका यात्रा के दौरान उनसे मुलाकात करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी 21 से 23 सितंबर तक अमेरिका की यात्रा करेंगे जिसकी शुरुआत ‘क्वाड नेताओं’ के शिखर सम्मेलन के साथ होगी।

डेलावेयर के विलमिंगटन में राष्ट्रपति जो बाइडन इस शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेंगे। शिखर सम्मेलन में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और जापान के प्रधानमंत्री फुमिओ किशिदा भी शामिल होंगे।

मोदी इसके बाद न्यूयॉर्क जाएंगे और 22 सितंबर को लॉन्ग आईलैंड में एक विशाल सामुदायिक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इसके अगले दिन वह संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में एक शिखर सम्मेलन में दुनिया के नेताओं को संबोधित करेंगे।

ट्रंप ने मंगलवार को मिशिगन के फ्लिंट में एक सभा में अपने संबोधन में कहा कि अगले हफ्ते मोदी जब अमेरिका में होंगे तो वह उनसे मुलाकात करेंगे। रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार ने एक प्रश्न के जवाब में व्यापार और कर के बारे में बात करते हुए इसकी जानकारी दी।

ट्रंप ने कहा, ‘‘वह (मोदी) अगले सप्ताह मुझसे मिलने वाले हैं और मोदी शानदार हैं। मेरा मतलब है कि वह शानदार व्यक्ति हैं। कई नेता शानदार हैं।’’ पूर्व राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि भारत आयात पर भारी शुल्क लगाता है।

ट्रंप ने कहा, ‘‘ये बहुत चतुर लोग हैं… आप जानते हैं, वे अपने खेल में माहिर हैं और वे इसका इस्तेमाल हमारे खिलाफ करते हैं। भारत बहुत सख्त है। ब्राजील बहुत सख्त है… चीन सबसे सख्त है, लेकिन हम शुल्क के मामले में चीन पर नजर रख रहे हैं।’’

अमेरिका में दो महीने से भी कम समय में राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं और ट्रंप तथा डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस के बीच कड़ा मुकाबला है।

Advertisement
First Published - September 18, 2024 | 11:25 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement