facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मोदी बोले- मैं गरीब परिवार से उठकर PM बना, ये है संविधान की ताकत

Advertisement

संविधान दिवस पर पीएम मोदी की अपील: नागरिक अपने मौलिक कर्तव्यों को निभाएं, राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा—संविधान है राष्ट्र की पहचान का आधार

Last Updated- November 27, 2025 | 8:28 AM IST
Narendra Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को संविधान दिवस के अवसर पर देश के नागरिकों से अपने उन संवैधानिक कर्तव्यों को पूरा करने का आग्रह किया, जिनका उल्लेख अनुच्छेद 51ए में मौलिक कर्तव्यों पर समर्पित अध्याय में किया गया है। संविधान दिवस समारोह राज्य की राजधानियों समेत और राष्ट्रीय राजधानी में पुराने संसद भवन के सेंट्रल हॉल में आयोजित हुआ, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नेतृत्व में प्रस्तावना पढ़ी गई।

मुर्मू के अलावा उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री मोदी, लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, विपक्ष के नेता राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा व किरेन रिजिजू और राज्य सभा के उपसभापति हरिवंश मंच पर उपस्थित थे। कई केंद्रीय मंत्री और संसद के दोनों सदनों के सांसद इस समारोह में शामिल हुए।

अपने भाषण में राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि संविधान राष्ट्र की पहचान का आधार है। यह औपनिवेशिक मानसिकता को त्यागने और राष्ट्रवादी सोच को अपनाने के लिए मार्गदर्शन करने वाला दस्तावेज भी है। नागरिकों को लिखे अपने पत्र में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह भारत के संविधान की शक्ति है कि उनके जैसा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से आने वाला कोई व्यक्ति 24 वर्षों से लगातार सरकार के प्रमुख के रूप में सेवा कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘इस संविधान ने मुझ जैसे कई अन्य लोगों को सपने देखने और उस दिशा में काम करने की ताकत दी है।’ नागरिकों को लिखे अपने पत्र में प्रधानमंत्री ने कहा कि मौलिक कर्तव्य हमें सामूहिक रूप से सामाजिक और आर्थिक प्रगति हासिल करने के तरीके पर मार्गदर्शन करते हैं।

Advertisement
First Published - November 27, 2025 | 8:28 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement