facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बेंगलूरु में निवेशकों से मिलेंगे मोहन यादव, मध्य प्रदेश में निवेश के अवसरों पर करेंगे चर्चा

Advertisement

सेशन के दौरान औद्योगिक नीति एवं निवेश संवर्धन विभाग के प्रमुख सचिव राघवेंद्र सिंह प्रदेश में निवेश के अवसरों पर प्रजेंटेशन देंगे।

Last Updated- August 07, 2024 | 8:43 PM IST
Mohan Yadav

मध्य प्रदेश में निवेश आकर्षित करने के लिए आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों की तीसरी कड़ी में 8 अगस्त को बेंगलूरु में इंटरेक्टिव सेशन का आयोजन किया जा रहा है। इससे पहले मुंबई और कोयंबत्तूर में दो सेशन आयोजित किए जा चुके हैं। ये सभी सेशन वर्ष के आरंभ में राजधानी भोपाल में आयोजित होने जा रहे वैश्विक निवेश सम्मेलन में उद्योगपतियों को आमंत्रित करने के लिए आयोजित किए जा रहे हैं।

भारत के सिलिकन हब और आईटी केंद्र की हैसियत रखने वाले बेंगलूरु शहर में हो रहे इस आयोजन में मुख्यमंत्री मोहन यादव सूचना प्रौद्योगिकी, सूचना प्रौद्योगिकी सक्षम सेवाओं, टेक्सटाइल्स इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन ऐंड मैन्युफैक्चरिंग, एरोस्पेस ऐंड डिफेंस, फार्मा, हेल्थकेयर और मेडिकल डिवाइस आदि क्षेत्रों के उद्योगपतियों से संवाद करेंगे। वह उद्योगपतियों के साथ वन टु वन बैठकों में भी शामिल होंगे। यह पहला अवसर होगा जब अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में काम कर रही कंपनियों को मध्य प्रदेश में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

Also read: MP: कोयंबटूर इंटरेक्टिव सेशन में मिले 2,500 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, CM ने उद्योगपतियों को दिया ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का न्योता

सेशन के दौरान औद्योगिक नीति एवं निवेश संवर्धन विभाग के प्रमुख सचिव राघवेंद्र सिंह प्रदेश में निवेश के अवसरों पर प्रजेंटेशन देंगे। इसके अलावा पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव शिव शेखर शुक्ला द्वारा मध्यप्रदेश में पर्यटन क्षेत्र में अवसरों पर तथा एमएसएमई विभाग के सचिव नवनीत मोहन कोठारी द्वारा मध्यप्रदेश में एमएसएमई क्षेत्र में अवसरों पर प्रजेंटेशन दिया जाएगा।

Advertisement
First Published - August 7, 2024 | 8:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement