facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पैसे वाले खेल मोबाइल गेम से 6 गुना ज्यादा तेजी से बढ़ रहे

Advertisement

शुक्रवार को आई एक रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले तीन वर्षों में खेलों पर उपभोक्ता खर्च में लगभग 40 फीसदी की वृद्धि हुई है

Last Updated- March 24, 2023 | 11:31 PM IST
Real Money games ban
BS

शुक्रवार को जारी एक रिपोर्ट में जानकारी दी गई कि पूरे गेमिंग बाजार की तुलना में पैसे वाले प्रतिस्पर्धी खेल(पीसीजी) छह गुना तेजी से बढ़ रहे हैं। इसकी 31.9 फीसदी वार्षिक वृद्धि दर है जबकि पूरा गेमिंग बाजार 4.9 फीसदी की सालाना दर से बढ़ रहा है।

खेल डेटा कंपनी न्यूजे और गेमिंग कंपनी एमपीएल द्वारा जारी ग्लोबल पेड कॉम्पिटिटिव गेमिंग रिपोर्ट 2023 के अनुसार, पीसीजी बाजार के 2024 तक वैश्विक स्तर पर 16 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है, जबकि पूरे मोबाइल गेमिंग बाजार के 223 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है। इसमें कहा गया है कि पिछले तीन वर्षों में खेलों पर उपभोक्ता खर्च में लगभग 40 फीसदी की वृद्धि हुई है। यह गति 2024 में भी जारी रहने की उम्मीद है।

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘भुगतान प्रतिस्पर्धी गेमिंग वर्तमान में वैश्विक मोबाइल गेमिंग बाजार का 7 फीसदी है और यह 2024 तक दोगुना होकर 14 फीसदी होने की उम्मीद है।’

इसने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि कौशल वाले खिलाड़ी जिन्होंने कम से कम एक बार पैसे वाले प्रतियोगिताओं में भाग लिया है, पारंपरिक खिलाड़ियों की तुलना में अधिक व्यस्त थे।

औसतन, खिलाड़ियों ने प्रति सप्ताह 5.4 घंटे कौशल-आधारित खेल खेले। दूसरी ओर पारंपरिक खिलाड़ी जो पैसे वाले खेल नहीं खेलते हैं, प्रति सप्ताह 4.4 घंटे खेलते हैं। इसके अलावा, भारत में 40 फीसदी पारंपरिक खिलाड़ी भविष्य में कौशल-आधारित गेम खेलने की उम्मीद करते हैं।

सभी क्षेत्रों में मोबाइल क्षेत्र सबसे बड़ा और सबसे तेजी से विकास करने वाला क्षेत्र था। 2021 में वैश्विक गेमिंग उद्योग ने देखा कि 2.8 अरब मोबाइल गेमर्स ने वैश्विक गेमिंग राजस्व में 50 फीसदी से अधिक का योगदान दिया है। 2024 तक इनके 113 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है।

2021 में पैसे वाले खेल में 1.4 अरब खिलाड़ी थे और 2024 तक 1.5 अरब तक बढ़ने की उम्मीद है। कंसोल गेमिंग में 2021 में 87.1 करोड़ खिलाड़ी थे और 2024 में बढ़कर 94.3 करोड़ होने का अनुमान है।

Advertisement
First Published - March 24, 2023 | 11:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement