facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Money Laundering Case: ED ने झारखंड के CM Soren को भेजा नया समन

Advertisement

Money Laundering Case: प्रवर्तन निदेशालय के जांचकर्ता रांची में CM Soren के आधिकारिक आवास पर गए थे और पीएमएलए के तहत बयान दर्ज किए थे।

Last Updated- January 27, 2024 | 2:08 PM IST
Money Laundering Case: ED ने झारखंड के CM Soren को भेजा नया समन
Jharkhand CM Hemant Soren (File Photo)

Money Laundering Case: प्रवर्तन निदेशालय ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक नया समन जारी कर उन्हें अगले सप्ताह धन शोधन मामले कि जांच में फिर से शामिल होने के लिए कहा है।

आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोरेन को यह बताने के लिए कहा गया है कि वह पूछताछ के लिए 29 जनवरी या 31 जनवरी में से किस दिन आएंगे।

केंद्रीय एजेंसी ने इससे पहले झारखंड के मुख्यमंत्री को 27 से 31 जनवरी के बीच किसी भी तारीख पर जांच में शामिल होने के लिए कहा था लेकिन कोई आधिकारिक जवाब नहीं मिलने पर प्रवर्तन निदेशालय ने 48 वर्षीय नेता को एक नया समन जारी किया है। प्रवर्तन निदेशालय ने मामले में पहली बार 20 जनवरी को सोरेन का बयान दर्ज किया था।

प्रवर्तन निदेशालय के जांचकर्ता रांची में उनके आधिकारिक आवास पर गए थे और धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत बयान दर्ज किए थे।

पता चला है कि ताजा समन इसलिए जारी किया गया है क्योंकि उस दिन पूछताछ पूरी नहीं हुई थी। ईडी के अनुसार जांच, झारखंड में माफिया द्वारा भूमि के स्वामित्व में अवैध तरीके से परिवर्तन के एक बड़े रैकेट से संबंधित है।

ईडी ने इस मामले में अब तक 14 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें 2011-बैच के आईएएस अधिकारी छवि रंजन भी शामिल हैं, जो राज्य के समाज कल्याण विभाग में निदेशक थे।

Advertisement
First Published - January 27, 2024 | 2:08 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement