facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IMD Report: विदा हुआ मॉनसून, 8% ज्यादा हुई बारिश

Advertisement

मॉनसून ‘बहुत सफल’ रहा, मगर बादल फटने, भूस्खलन जैसी कई आपदाएं

Last Updated- September 30, 2025 | 11:24 PM IST
Monsoon

चार महीने का मॉनसून का मौसम मंगलवार को समाप्त हो गया और इस दौरान देश में सामान्य से आठ प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई। यह जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दी। आईएमडी प्रमुख मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि देश में मॉनसून का मौसम ‘बहुत सफल’ रहा, हालांकि इस दौरान बादल फटने, भूस्खलन जैसी कई आपदाएं भी आईं।

भारत में पूरे चार महीने के मॉनसून के दौरान 868.6 मिलीमीटर की सामान्य बारिश की तुलना में 937.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जो आठ प्रतिशत अधिक है। पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में 1089.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य बारिश 1367.3 मिलीमीटर से 20 प्रतिशत कम है।

महापात्र ने बताया कि बिहार, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में मॉनसून के चार महीनों में से तीन महीनों में कम बारिश हुई। उन्होंने कहा, ‘इस मॉनसून में पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में बारिश 1901 के बाद से दूसरी बार सबसे कम रही। इस क्षेत्र में मॉनसून के दौरान सबसे कम बारिश (1065.7 मिलीमीटर) 2013 में दर्ज की गई थी।’

उन्होंने कहा, ‘हाल के समय में पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में कई वर्षों से कम बारिश होती रही है। वर्ष 2020 से इस क्षेत्र में कम वर्षा हुई है। अध्ययनों से यह भी पता चलता है कि पिछले 20 वर्षों में पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में वर्षा कम हुई है।’

महापात्र ने कहा कि उत्तर-पश्चिम भारत में 747.9 मिलीमीटर बारिश हुई, जो सामान्य बारिश (587.6 मिलीमीटर) से 27.3 प्रतिशत अधिक है। महापात्र ने कहा कि यह 2001 के बाद से सबसे अधिक और 1901 के बाद से छठी सबसे अधिक बारिश है।

उन्होंने बताया कि उत्तर-पश्चिम भारत के सभी जिलों में जून, अगस्त और सितंबर में सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई। उन्होंने कहा कि मध्य भारत में 1125.3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जो 978 मिलीमीटर की सामान्य बारिश से 15.1 प्रतिशत अधिक है, जबकि दक्षिणी प्रायद्वीप में 716.2 मिलीमीटर की सामान्य वर्षा से 9.9 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई।

उन्होंने कहा कि उत्तर-पश्चिम के कुछ क्षेत्रों को छोड़कर भारत के अधिकांश भागों में अक्टूबर से दिसंबर तक सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि भारत में अक्टूबर में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है, जो दीर्घावधि औसत 75.4 मिलीमीटर से 115 प्रतिशत अधिक है। भाषा

Advertisement
First Published - September 30, 2025 | 11:19 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement