facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

26 मई तक केरल पहुंच सकता है मानसून; उत्तर भारत में भीषण लू का अलर्ट

Advertisement

IMD monsoon forecast: मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वोत्तर भारत के कुछ इलाकों में इस सप्ताह भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है

Last Updated- May 15, 2026 | 3:57 PM IST
Rain
प्रतीकात्मक तस्वीर | फोटो: Commons

भारत मौसम विभाग (IMD) ने शुक्रवार को कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के 26 मई तक केरल पहुंचने की संभावना है। इसमें 4 दिन आगे या पीछे का अंतर हो सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

IMD ने कहा कि उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्सों में इस हफ्ते तेज गर्मी और भीषण लू जारी रह सकती है। उत्तर भारत पहले से ही गर्मी की चपेट में है। दिल्ली में गुरुवार को मई का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया, जहां तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वोत्तर भारत के कुछ इलाकों में इस सप्ताह भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, माहे और दक्षिण कर्नाटक में अगले 3-4 दिनों तक तेज बारिश होने की संभावना है।

Also Read: भीषण गर्मी का डबल अटैक: कम बारिश की आशंका से जलाशयों में घटता पानी बना चिंता

उत्तर और मध्य भारत में लू की चेतावनी

आईएमडी ने चेतावनी दी है कि अगले एक हफ्ते तक उत्तर और मध्य भारत के कई हिस्सों में लू का असर बना रह सकता है। पश्चिम राजस्थान में 15 से 21 मई तक तेज गर्मी रहेगी और 18 से 21 मई के बीच कुछ इलाकों में भीषण लू पड़ सकती है।

उत्तर प्रदेश में भी 16 से 21 मई तक लू चलने की संभावना है, जबकि 18 और 19 मई को कुछ क्षेत्रों में गर्मी और ज्यादा बढ़ सकती है। इसके अलावा पंजाब, इसी तरह पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 17 से 21 मई के बीच; पूर्वी राजस्थान में 16 से 21 मई के बीच; मध्य प्रदेश और विदर्भ में 15 से 21 मई के बीच; तथा छत्तीसगढ़ में 18 से 21 मई के दौरान लू की स्थिति रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, झारखंड के कुछ इलाकों में 16 से 18 मई के बीच, जबकि मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, सौराष्ट्र और कच्छ में 15 मई को लू चल सकती है।

Advertisement
First Published - May 15, 2026 | 3:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement