facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

यूपी विधानसभा का मॉनसून सत्र 11 अगस्त से शुरू, विजन डॉक्यूमेंट पर लगातार 24 घंटे तक होगी चर्चा  

Advertisement

उत्तर प्रदेश विधानसभा के मॉनसून सत्र में इस बार प्रदेश के विकास के विजन डॉक्यूमेंट पर 24 घंटे लगातार चर्चा की जाएगा।

Last Updated- August 10, 2025 | 9:05 PM IST
Yogi Adityanath
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

सोमवार से शुरू हो रहे उत्तर प्रदेश विधानसभा के मॉनसून सत्र में योगी सरकार के सभी मंत्री प्रदेश के 2047 तक के विकास का विजन डॉक्यूमेंट पेश करेंगे। बुधवार को पेश होने वाले इस विजन डाक्यूमेंट पर गुरुवार सुबह 11 बजे तक लगातार 24 घंटे तक चर्चा चलेगी। चर्चा के दौरान आए सभी विधायकों के सुझावों व प्रस्तावों को शामिल करने के बाद योगी सरकार विजन डॉक्यूमेंट को केंद्र सरकार को भेजेगी।

सदन में शोर शराबा और हंगामा न करने की अपील

रविवार को विधान भवन में हुई कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में मॉनसून सत्र के संचालन का एजेंडा तय किया गया। इसके मुताबिक सत्र सोमवार से लेकर गुरुवार तक लगातार चलेगा जिसके बाद स्वतंत्रता दिवस व जन्माष्टमी की छुट्टी रहेगी। कार्यमंत्रणा समिति की बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक बुलाई गई जिसमें सभी दलों के नेताओं से सत्र के शांतिपूर्ण व सुचारू संचालन की अपील की गई। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार विपक्ष के हर मुद्दे और हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि विपक्ष सदन के भीतर शोर शराबा और हंगामा न करे।

वहीं विपक्ष की ओर से मॉनसून सत्र में हजारों प्राथमिक विद्यालयों के विलय, वाराणसी, प्रयागराज सहित कई जिलों में बाढ़ की तबाही, महंगाई, बेरोजगारी से लेकर कानून व्यवस्था के मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई गई है।

Also Read: योगी सरकार का छोटे उद्यमियों को बड़ा तोहफा, हर जिले में फैक्ट्री के लिए मिलेगी बहुत सस्ती जमीन

बांके बिहारी न्यास विधेयक भी पेश करेगी सरकार

कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में तय एजेंडे के मुताबिक मॉनसून सत्र में बांके बिहारी न्यास विधेयक पेश कर सरकार इसे पारित करवाएगी। हालांकि इस न्यास पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा रखी है, लिहाजा अंतिम फैसला आने पर इसे लागू किया जा सकेगा। इस विधेयक में बांके बिहारी मंदिर के चढ़ावे व संपत्तियों पर न्यास का अधिकार होने, पुजारियों की नियुक्ति व वेतन का निर्धारण इसी के द्वारा किए जाने की बात कही गई है। न्यास में 11 मनोनीत व 7 पदेन सदस्य होंगे। अभी तक मंदिर का जिम्मा संभाल रहे गोस्वामी परिवार के केवल दो सदस्य ही न्यास में रखे जाएंगे।

Advertisement
First Published - August 10, 2025 | 8:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement