facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Monsoon Session: तुषार गांधी को हिरासत में लिए जाने पर राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा

Advertisement

तुषार गांधी को कथित रूप से हिरासत में लिए जाने को लेकर विपक्ष के हंगामे के कारण बुधवार को राज्यसभा की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

Last Updated- August 09, 2023 | 12:29 PM IST
Impeachment: A foolish move by the opposition! महाभियोग: विपक्ष का नासमझी भरा दांव!

Monsoon Session: महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी को ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ की बरसी पर कथित रूप से हिरासत में लिए जाने को लेकर विपक्ष के हंगामे के कारण बुधवार को राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होने के कुछ देर बाद ही अपराह्न दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

सभापति जगदीप धनखड़ द्वारा आवश्यक दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाए जाने के बाद विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने यह मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि आज जब इस सदन में ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ के शहीदों को श्रद्धांजलि दी जा रही है, वहीं सुबह तुषार गांधी को ‘गिरफ्तार’ कर लिया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘तुषार गांधी को अगर गिरफ्तार किया जाता है तो मैं समझता हूं…।’’ खरगे को बीच में ही टोकते हुए सभापति ने उनके यह मुद्दा उठाने पर आपत्ति जताई। इसी बीच विपक्षी सदस्यों ने हंगामा शुरु कर दिया जिसके बाद सभापति ने 11 बज कर करीब 15 मिनट पर सदन की कार्यवाही अपराह्न दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

इससे पहले सुबह सदन की कार्यवाही आरंभ होने पर सदन ने ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके सम्मान में कुछ देर मौन रखा। तुषार गांधी ने एक ट्वीट कर दावा किया कि वह सुबह ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ की बरसी मनाने के लिए निकले थे लेकिन सांताक्रूज पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘आजाद भारत के इतिहास में पहली बार मुझे हिरासत में लिया गया है। मैं नौ अगस्त को ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ की बरसी मनाने के लिए घर से बाहर निकला था और सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में हिरासत में ले लिया गया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे अपने दादा-दादी महात्मा गांधी और बा पर गर्व है जिन्हें इसी ऐतिहासिक तारीख पर अंग्रेजों ने हिरासत में लिया था।’’

यह भी पढ़ें: National Dental Commission Bill: संसद से राष्ट्रीय दंत आयोग विधेयक पारित

Advertisement
First Published - August 9, 2023 | 12:29 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement