facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Morbi Bridge Collapse: 135 मौतें, 56 लोग घायल; ओरेवा समूह ने जमा की अंतरिम मुआवजे की 50 फीसदी राशि

Advertisement
Last Updated- March 27, 2023 | 6:19 PM IST
Morbi bridge incident

गुजरात हाईकोर्ट ने सोमवार को बताया गया कि ओरेवा समूह ने मोरबी केबल पुल हादसे के पीड़ितों के लिए अंतरिम मुआवजे की 50 फीसदी रकम जमा कर दी है।

कंपनी ने मुख्य न्यायाधीश ए.जे. देसाई और न्यायमूर्ति बीरेन वैष्णव की खंडपीठ को बताया कि पहली किस्त (कुल राशि का 50 फीसदी) 14 मार्च को जमा कर दी गई थी और बाकी का भुगतान 11 अप्रैल या उससे पहले किया जाएगा।

बता दें कि ओरेवा समूह (अजंता मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड) मोरबी में मच्छू नदी पर बने ब्रिटिश कालीन पुल के संचालन और रखरखाव के लिए जिम्मेदार था, जो 30 अक्टूबर, 2022 को ढह गया था। हादसे में 135 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 56 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे।

कंपनी ने इससे पहले प्रस्ताव दिया था कि जिन लोगों की हादसे में मौत हो गई है, वह उनके परिवार को 5 लाख रुपये देगी और जो लोग घायल हुए हैं उन्हें 1 लाख रुपये का मुआवजा देगी। हालांकि 22 फरवरी को गुजरात हाईकोर्ट ने कंपनी के अंतरिम प्रस्ताव को न मानते हुए सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश का हवाला दिया और यह निर्देश दिया कि समूह मृत व्यक्ति के परिवार को 10 लाख रुपये और हादसे में घायल हुए लोगों को 2 लाख रुपये का भुगतान करे।

हाईकोर्ट ने इस हादसे को लेकर एक जनहित याचिका पर स्वत: संज्ञान लिया था और अब यह मामले की सुनवाई कर रहा है।

सोमवार को हाईकोर्ट ने ओरेवा समूह के हलफनामे को रिकॉर्ड में लिया। समूह ने बची धनराशि के भुगतान के लिए कोर्ट से और वक्त की मांग की थी, ऐसे में हाईकोर्ट ने कंपनी को शेष राशि जमा करने के लिए समय प्रदान किया है।

मामले की अगली सुनवाई अब 18 अप्रैल को होगी ।

हाईकोर्ट ने यह भी बताया कि ओरेवा समूह ने कुल देय भुगतान की आधी राशि जमा कर दी है जिसे पीड़ित परिवार के बैंक अकाउंट में सीधा जमा कर दिया जाएगा, और बची राशि के लिए एक FD अकाउंट खोला जाएगा।

हाईकोर्ट ने कहा कि एफडी अकाउंट को एक राष्ट्रीयकृत बैंक (nationalized bank) में खोला जाएगा और उसका संचयी सावधि जमा (FD) में निवेश किया जाएगा। इसकी अवधि भी पांच वर्ष के लिए होगी।

Advertisement
First Published - March 27, 2023 | 6:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement