facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत में 38 करोड़ पेटी से ज्यादा बिकी विदेशी शराब, प्रीमियम सेगमेंट की हुई करीब डेढ़ गुना बिक्री

Advertisement

भारत में बिकने वाली शराब में व्हिस्की अव्वल है और कुल बिक्री में इसकी 63 प्रतिशत हिस्सेदारी है

Last Updated- June 27, 2023 | 7:42 PM IST
Liquor stocks

वित्त वर्ष 2022-23 में भारत में बनी विदेशी शराब (IMFL) की बिक्री मात्रा के लिहाज से 14 प्रतिशत बढ़कर 38.5 करोड़ पेटी तक पहुंच गई। उद्योग संगठन CIABC के मुताबिक इस दौरान 1000 रुपये प्रति 750 मिली से अधिक कीमत वाली प्रीमियम सेगमेंट की शराब की बिक्री 48 प्रतिशत बढ़ी।

बिक्री का आंकड़ा वित्त वर्ष 2019-20 में कोविड महामारी से पहले के स्तर की तुलना में लगभग 12 प्रतिशत अधिक है। इससे पता चलता है कि उद्योग पर कोविड का असर पूरी तरह से खत्म हो गया है।

कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन अल्कोहलिक बेवरेज कंपनीज (CIABC) ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि चालू वित्त वर्ष में उद्योग में आठ प्रतिशत की वृद्धि होने की उम्मीद है। इसके साथ कुल बिक्री करीब 42 करोड़ पेटी तक पहुंच सकती है। एक पेटी में नौ लीटर शराब होती है।

Also read: 1,338 करोड़ रुपये के जुर्माने के खिलाफ गूगल पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, जानें NCLAT के खिलाफ क्या है दलील

रिपोर्ट में कहा गया कि भारत में बिकने वाली शराब में व्हिस्की अव्वल है और कुल बिक्री में इसकी 63 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

Advertisement
First Published - June 27, 2023 | 7:42 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement