facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रामनवमी पर अयोध्या में 50 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद, CM योगी ने जारी किये निर्देश

Advertisement

राम मंदिर के उद्घाटन के बाद से अब तक 45 दिनों में दो करोड़ से भी अधिक श्रद्धालुओं ने अयोध्या में दर्शन किए हैं। इस अवधि में मंदिर को 50 करोड़ से अधिक का चढ़ावा भी मिला है।

Last Updated- March 15, 2024 | 8:13 PM IST
अयोध्या दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक डेस्टिनेशन बनने की राह पर, IHCL सीईओ ने कही ये बात… Ayodhya on track to become world's biggest spiritual destination: IHCL CEO

मंदिर उद्घाटन के बाद अगले महीने पड़ने वाले पहले राम नवमी के पर्व को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार विशेष तैयारियां कर रही है। रामनवमी और चैत्र नवरात्रि के दिनों में अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन के लिए सामान्य दिनों की अपेक्षा कई गुना लोगों की भीड़ उमड़ने का अंदेशा है। जिला प्रशासन सहित मंदिर ट्रस्ट का अनुमान रामनवमी मेले के तीन दिनों में 50 लाख लोगों की भीड़ आने का है।

श्रद्धालुओं की भारी आमद की संभावना के चलते तीन दिनों के लिए राम मंदिर में 24 घंटे दर्शन की व्यवस्था की जाएगी। मंदिर ट्रस्ट ने चैत्र नवरात्र की अष्टमी, नवमी और दशमी को 24 घंटे दर्शन करवाने की योजना बनाई है। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुताबिक इन तीन दिनों में केवल पूजन-भोग के लिए थोड़ी देर मंदिर के कपाट बंद किए जाएंगे बाकी पूरे समय दर्शन चलता रहेगा।

अयोध्या में राम नवमी के मेले की शुरुआत चैत्र नवरात्र के पहले दिन 9 अप्रैल से हो जाएगी। इस बार चैत्र मेले के खास होने के चलते जिला सहित प्रदेश प्रशासन विशेष इंतजाम कर रहा है। अयोध्या में आने वाले श्रद्धालुओं को ठहरने के लिए अस्थाई इंतजाम भी किए जाएंगे और सभी के लिए पीने के पानी आदि की व्यवस्था जिला प्रशासन की ओर से की जाएगा। रामनवमी के दिन 17 अप्रैल को अयोध्या के सभी 10,000 के लगभग मंदिरों में भगवान राम दोपहर 12 बजे जन्म लेंगे।

Also read: Electoral bonds: इन 10 कंपनियों ने दिया है सबसे ज्यादा चंदा, जानिए क्या करती हैं काम?

मुख्यमंत्री मोगी आदित्यनाथ नें भी चैत्र नवरात्रि तथा रामनवमी पर्व पर, श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सदस्यों से समन्वय करते हुए, श्रीरामलला विराजमान मन्दिर में अष्टमी, नवमी एवं दशमी तक 24 घण्टे दर्शन-पूजन की व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने गुरवार को अयोध्या में लगभग 1100 करोड़ रुपये लागत की 411 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के बाद राम नवमी को लेकर अधिकारियों को निर्देश जारी किए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए दर्शनार्थियों व श्रद्वालुओं के लिए पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता रहे। साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। मेले से सम्बन्धित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्यां को सम्पादित करें। ऐसी व्यवस्था हो कि श्रद्वालुओं को ढाई किलोमीटर से ज्यादा न चलना पड़े। इलेक्ट्रिक बसें लगायी जाएं और बस स्टेशन, एयरपोर्ट व रेलवे स्टेशन पर ट्रैफिक मैनेजमेंट की विशेष व्यवस्था की जाएं।

Advertisement
First Published - March 15, 2024 | 8:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement