facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Heat Wave से भारत के ज्यादातर राज्यों का बुरा हाल, जानें कब मिलेगी राहत? IMD ने बताया

Advertisement

पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश और पश्चिम राजस्थान के अलग-अलग स्थानों पर 31 मई तक हीट वेव चलने की आशंका है।

Last Updated- May 27, 2024 | 6:41 PM IST
Weather, Heat Wave

Heat Wave Alert: देश के कई राज्यों में गर्मी के साथ चल रही लू (Loo) से लोगों का बुरा हाल है। आलम यह है कि पांच मिनट बिना पंखे के रहने के बाद पसीनों की नदी बहने लगती है। वहीं, पारा हर दिन चढ़ता जा रहा है और राजस्थान में तो तापमान 50 डिग्री तक चला गया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के प्रमुख मृत्युंजय महापात्र ने सोमवार को कहा कि उत्तर पश्चिम भारत और देश के मध्य भागों में तीन दिनों के बाद हीट वेव (Heat Wave) से राहत मिलने की उम्मीद है।

आईएमडी प्रमुख का यह बयान ऐसे समय में आया है जब मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए राजस्थान समेत उत्तर भारत के कई शहरों में लू के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

अगले तीन दिन भीषण लू चलने की आशंका

आईएमडी अधिकारी ने कहा, “अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत और आसपास के कई हिस्सों में भीषण लू चलने की आशंका है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण 30 मई के बाद लू के चलने में धीरे-धीरे कमी आने की संभावना है।”

Also Read: जून से सितंबर के बीच जमकर बरसेंगे बादल, सामान्य से अधिक बारिश लाएगी आर्थिक खुशखबरी: IMD

आईएमडी (IMD) ने यह भी कहा कि अगले पांच दिनों के दौरान केरल में मानसून की शुरुआत के लिए स्थितियां अनुकूल होने की संभावना है। विभाग ने 2024 में मानसून सीजन (जून से सितंबर) के दौरान पूरे देश में सामान्य से अधिक बारिश की भी भविष्यवाणी की है।

Also Read: Cyclone Remal: पश्चिम बंगाल में चक्रवात रेमल का कहर; 24 ब्लॉक प्रभावित, 15,000 घरों को पहुंचा नुकसान

भारतीय मौसम विभाग ने सोमवार को एक अपडेट में कहा कि पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश और पश्चिम राजस्थान के अलग-अलग स्थानों पर 31 मई तक हीट वेव चलने की आशंका है।

Advertisement
First Published - May 27, 2024 | 6:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement