facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

MP: भोपाल-दिल्ली वंदे भारत ट्रेन के बैटरी बॉक्स में लगी आग

Advertisement

कोच में 20-22 यात्री थे और उन्हें तुरंत दूसरे कोच में स्थानांतरित कर दिया गया।

Last Updated- July 17, 2023 | 10:03 AM IST
MP Vande Bharat train
ANI Twitter

Bhopal-Delhi Vande Bharat Fire Accident: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से नई दिल्ली जा रही वंदे भारत ट्रेन के एक कोच के बैटरी बॉक्स में सोमवार सुबह आग लग गई। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। कोच में 20-22 यात्री थे और उन्हें तुरंत दूसरे कोच में स्थानांतरित कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि कुछ रेलवे कर्मचारियों ने सुबह करीब छह बजकर 45 मिनट पर सी-12 कोच के बैटरी बॉक्स में आग देखी जिसके बाद रानी कमलापति-हज़रत निज़ामुद्दीन वंदे भारत ट्रेन को विदिशा जिले के कुरवाई और कैथोरा स्टेशनों के बीच तुरंत रोक दिया गया।

अधिकारी ने बताया कि आग पर तुरंत काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि रेलवे कर्मचारी मरम्मत कार्य कर रहे हैं।

Advertisement
First Published - July 17, 2023 | 10:03 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement