facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

MP: मोहन यादव सरकार के दो साल, सीएम ने किया उपलब्धियों का बखान

Advertisement

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने दो साल के कार्यकाल में नक्सलवाद नियंत्रण, नदी जोड़ो अभियान, मेडिकल कॉलेज और शहरी विकास परियोजनाओं की उपलब्धियों का खुलासा किया।

Last Updated- December 13, 2025 | 12:24 PM IST
Madhya Pradesh Chief Minister Mohan Yadav
MP CM Mohan Yadav

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार के दो वर्ष पूरे होने के एक दिन पहले शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने एक संवाददाता सम्मेलन में दो वर्ष की सफलताओं पर बात की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके कार्यकाल में कानून व्यवस्था पर ध्यान दिया गया और नक्सलवाद के विरुद्ध बड़ी और निर्णायक कार्रवाई की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस संबंध में डेडलाइन तय की, तब सभी को लगा कि यह संभव होगा भी या नहीं, लेकिन कई पुलिस अधिकारी स्वयं आगे आए और बालाघाट में ड्यूटी की मांग की, जिससे नक्सलवाद खत्म करने में मदद मिली।

यादव ने कहा कि मंडला, बालाघाट और डिंडोरी में नक्सली समस्या का अंत प्रदेश के लिए एक बड़ा उपलब्धि है। उन्होंने कहा,  ‘हमारे जवानों और आम नागरिकों ने इसकी बड़ी कीमत चुकाई है, मैं उन सभी को सलाम करता हूं।’

नदी जोड़ो अभियान पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं से प्रदेश में सिंचाई का रकबा तेजी से बढ़ रहा है। राजस्थान और मध्यप्रदेश दोनों राज्यों में पार्वती, कालीसिंध और चंबल नदी का पानी पहुंचने से बड़ी राहत मिलेगी। सीएम यादव ने कहा कि उज्जैन की शिप्रा नदी में दो तरह की चुनौतियां थीं। पिछले सिंहस्थ में साधु-संतों ने गंभीर नदी के पानी से स्नान किया था। स्नान तो हुआ और सिंहस्थ संपन्न हुआ, लेकिन शिप्रा नदी का पानी उपलब्ध नहीं था। इस बार जल संसाधन विभाग ने व्यवस्था कर दी है कि सिंहस्थ में शिप्रा नदी के जल से स्नान हो सके। इसके लिए लगभग 800 करोड़ रुपए की योजना बनाई गई है।

मुख्यमंत्री यादव ने इंदौर की हुकुम चंद मिल के मजदूरों  के बकाया

निपटान का जिक्र करते हुए कहा कि 300 से 400 करोड़ के बकाया में उलझी मिल का निराकरण होने के बाद भविष्य में वहां 70 से 80 हजार करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट संभावित है।

स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी एक बड़ी घोषणा में मुख्यमंत्री ने कहा कि तेजी से बढ़ रहे मेडिकल कॉलेज के लिए बड़ी तादाद में कर्मचारी तथा डॉक्टर भी चाहिए। उन्होंने कहा कि निजी क्षेत्र से अधिक वेतन देकर सरकार डॉक्टरों को सरकारी सेवाओं में आगे लाने का प्रयास करेगी।

उन्होंने मध्यप्रदेश में शहरी विकास को बढ़ावा देने के लिए मध्यप्रदेश महानगर क्षेत्र नियोजन एवं विकास अधिनियम 2025 की मंजूरी का भी उल्लेख किया।  इसके तहत इंदौर, उज्जैन, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर को मेट्रोपॉलिटन सिटी घोषित किया है।

Advertisement
First Published - December 13, 2025 | 12:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement