facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PM Modi की तारीफ में बोले MP के सीएम- पाकिस्तानी नेता भी हैं पीएम मोदी के मुरीद

Advertisement

MP के सीएम बोले- नवाज शरीफ समेत पाकिस्तान के नेता लगातार कह रहे हैं कि काश नरेन्द्र मोदी वहां (पाकिस्तान में) होते।

Last Updated- April 20, 2024 | 11:31 AM IST
Mohan Yadav

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा है कि पाकिस्तान के नेता भी कहते हैं कि काश उनके देश में भी मोदी जैसा कोई नेता होता। उन्होंने साथ ही कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसके द्वारा ‘‘बोए गए बीजों के कारण भारत का विभाजन’’ हुआ।

यादव ने शुक्रवार शाम को मध्य प्रदेश के होशंगाबाद लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान सभाओं को संबोधित करते हुए दावा किया कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के लोग भी भारत का हिस्सा बनना चाहते हैं क्योंकि पड़ोसी देश में अस्तित्व का संकट है। उन्होंने कहा, ”(पूर्व प्रधानमंत्री) नवाज शरीफ समेत पाकिस्तान के नेता लगातार कह रहे हैं कि काश नरेन्द्र मोदी वहां (पाकिस्तान में) होते।

अगर आप नेता हैं तो ऐसे नेता बनें कि आपका दुश्मन भी आपकी तारीफ करे। यह नेता (मोदी) हमें गौरवान्वित कर रहा है।’’ उन्होंने कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि पार्टी के माथे पर देश को भारत और पाकिस्तान में बांटने का कलंक है। यादव ने कहा, “देश के विभाजन के समय कोई भाजपा या जनसंघ नहीं था। कांग्रेस द्वारा बोए गए बीज के कारण देश का विभाजन हुआ। आधा पंजाब वहां (पाकिस्तान में) चला गया।” मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने अनुच्छेद 370 को निरस्त किए जाने के समय लोगों में डर पैदा किया।

यादव ने कहा, “जब अनुच्छेद 370 को हटाया जा रहा था, तब कांग्रेस ने कहा था कि अगर ऐसा हुआ तो देश में खून की नदियां बहेंगी। खून की नदियां तभी बहेंगी, जब रगों में खून होगा। आपकी (कांग्रेस) रगों में पानी है। अनुच्छेद 370 का कलंक मिटाने पर देश जश्न मना रहा है।” उन्होंने कहा कि कश्मीर के लोग इतने खुश हैं कि पीओके के लोग भी भारत में शामिल होना चाहते हैं क्योंकि पाकिस्तान में गुजारा करना मुश्किल है। होशंगाबाद लोकसभा सीट पर चुनाव के दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा।

Advertisement
First Published - April 20, 2024 | 11:31 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement