facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मप्र: डाबर, कोका कोला समेत 10 कंपनियों को कस्टमाइज्ड पैकेज देने का निर्णय

Advertisement

मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के अधिकारियों के मुताबिक इन परियोजनाओं से प्रदेश में करीब 2,100 करोड़ रुपये का निवेश आएगा।

Last Updated- November 06, 2024 | 1:53 PM IST
Madhya Pradesh Chief Minister Mohan Yadav
Madhya Pradesh Chief Minister Mohan Yadav

मध्य प्रदेश में मंगलवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में आयोजित निवेश संवर्धन संबंधी मंत्रिमंडल की बैठक में 10 इकाइयों को प्रदेश सरकार की उद्योग संवर्धन नीति के तहत कस्टमाइज्ड पैकेज देने को मंजूरी प्रदान की गई। यह सुविधा बड़े स्तर पर काम करने वाली इकाइयों को प्रदान की जाती है।

बैठक में जिन इकाइयों के लिए कस्टमाइज पैकेज मंजूर किए गए उनमें टेक्सटाइल क्षेत्र की तीन इकाइयां: लक्ष्मीनाथ कल्पना (खरगोन), विश्वेश्वरा डेनिम (नीमच) और मोहिनी एक्टिव लाइफ (इंदौर), खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र की पांच इकाइयां: डाबर (धार), हिंदुस्तान कोका कोला बेवरेजेस (राजगढ़), मॉडलेज (भिंड), ड्राईटेक (पांढुरना) और बेकर्सविले (इंदौर) तथा इंजीनियरिंग क्षेत्र की शक्ति पंप (धार) तथा एफएमसीजी क्षेत्र की शिवानी डिटर्जेंट (धार) शामिल हैं।

मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के अधिकारियों के मुताबिक इन परियोजनाओं से प्रदेश में करीब 2,100 करोड़ रुपये का निवेश आएगा। इन प्रस्तावित परियोजनाओं से करीब 6,200 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार हासिल होगा। पैकेज के तहत प्रदेश सरकार इन परियोजनाओं को सस्ती बिजली, पूंजीगत अनुदान, रोजगार सृजन अनुदान और प्रशिक्षण हेतु प्रोत्साहन राशि प्रदान कर रही है।

Advertisement
First Published - November 6, 2024 | 1:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement