facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

MP: नए साल में महाकाल का आशीर्वाद लेने के लिए पांच लाख श्रद्धालुओं के उज्जैन आने की संभावना

Advertisement

भक्तों को प्रसाद के रूप में दिए जाने वाले ‘बेसन के लड्डू’ का उत्पादन दोगुना करने के लिए मंदिर प्रशासन दिन-रात कर रहा काम

Last Updated- December 31, 2022 | 2:07 PM IST
Shree Mahakaleshwar Temple, Ujjain
Creative Commons license

मध्य प्रदेश के उज्जैन में प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में नए साल के अवसर पर महाकाल का आशीर्वाद लेने के लिए शनिवार से सोमवार तक तीन दिन में करीब पांच लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।

मंदिर के सहायक प्रशासनिक अधिकारी आरके तिवारी ने कहा, ‘हम शनिवार, रविवार और सोमवार को महाकालेश्वर मंदिर में पांच लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद कर रहे हैं, क्योंकि लोग भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेकर अपने नए साल की शुरुआत करना चाहते हैं।’

महाकालेश्वर देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। यह मंदिर पवित्र क्षिप्रा नदी के किनारे स्थित है। तिवारी ने कहा, ‘दुनिया के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु इस मंदिर में आते हैं। भक्तों को प्रसाद के रूप में दिए जाने वाले ‘बेसन के लड्डू’ का उत्पादन दोगुना करने के लिए मंदिर प्रशासन दिन-रात काम कर रहा है।’

उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं को मंदिर में आसानी से प्रवेश और निकास मिले, इसके लिए विशेष व्यवस्था की गई है। तिवारी ने कहा, ‘इसके अलावा, मंदिर और उसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। भक्तों को परामर्श देने के लिए छह सहायता केंद्र बनाए गए हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए चिकित्सा टीम और एम्बुलेंस का प्रबंध किया गया है।’

 यह भी पढ़ें: इंदौर-भोपाल में Jio 5G सेवा लॉन्च

उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं को अपने जूते, मोबाइल, बैग आदि चीजें रखने की सुविधा देने के लिए मंदिर के बाहर काउंटर बढ़ा दिए गए हैं। भक्तों के लिए पेयजल और शौचालय की व्यवस्था भी की गई है। महाकालेश्वर मंदिर में तड़के चार बजे से सुबह छह बजे तक भस्म आरती का आयोजन किया जाता है। मंदिर रात दस बजे तक श्रद्धालुओं के प्रवेश के लिए खुला रहता है और पूजा के बाद रात को 11 बजे बंद हो जाता है।

Advertisement
First Published - December 31, 2022 | 2:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement