facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

MP Polls 2023: मेरी सरकार ने गरीबों के लिए 4 करोड़ पक्के घर बनाए लेकिन मैंने अपने लिए नहीं बनाया – PM मोदी

Advertisement

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में उनकी सरकार बनने के बाद, कांग्रेस के समय से सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे लगभग 10 करोड़ फर्जी लाभार्थियों को हटा दिया है।

Last Updated- November 09, 2023 | 3:19 PM IST
PM Modi in MP
Representative Image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि मध्य प्रदेश में मतदाताओं का प्रत्येक वोट “त्रिशक्ति” से भरा है, जो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मध्य प्रदेश में फिर से सरकार बनाने में, केंद्र में प्रधानमंत्री को मजबूत करने में और प्रदेश में “भ्रष्ट” कांग्रेस को सत्ता से दूर रखने में मदद करेगा।

मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सतना में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने गरीबों के लिए चार करोड़ पक्के घर बनाए हैं, लेकिन उन्होंने “अपने लिए एक भी घर नहीं बनाया है।”

मोदी ने कहा ‘‘आपका एक वोट भाजपा को मध्य प्रदेश में फिर से सरकार बनाने में मदद करेगा। आपका वोट दिल्ली में मोदी को मजबूत करेगा और प्रदेश में भ्रष्ट कांग्रेस को सत्ता से सौ मील दूर भी रखेगा। यानी एक वोट, तीन चमत्कार, यह त्रिशक्ति की तरह है।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में उनकी सरकार बनने के बाद, कांग्रेस के समय से सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे लगभग 10 करोड़ फर्जी लाभार्थियों को हटा दिया है। मोदी ने कहा कि इसलिए कांग्रेस के नेता इन दिनों उन्हें गालियां दे रहे हैं, क्योंकि उनकी सरकार का यह कदम उन पर भारी पड़ा है।

उन्होंने कहा, ‘‘इस तरह सरकार ने लोगों के 2.75 लाख करोड़ रुपये बचाये हैं।’’

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘मैं आजकल जहां भी जाता हूं, वहां अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बनने की चर्चा होती है। पूरे देश में ख़ुशी की लहर है।’’ प्रधानमंत्री ने यह भी कहा, ”हमने नया संसद भवन बनवाया है तो 30,000 पंचायत भवन भी बनवाए हैं। मुझे खुशी है कि भाजपा की डबल इंजन सरकार के कारण मध्य प्रदेश उन राज्यों में से एक है जहां लाखों गरीबों के लिए घर बनाए गए।”

यह भी पढ़ें : Telangana Elections 2023: बीआरएस तेलंगाना के लोगों की ‘ए’ टीम है, किसी की ‘बी’ टीम नहीं – रामा राव

उन्होंने कहा कि सतना में भी गरीबों को 1.32 लाख आवास मिले हैं। मोदी ने कहा कि उन्होंने गरीबों के लिए कोविड-19 संकट के दौरान शुरू की गई मुफ्त राशन योजना को दिसंबर के बाद अगले पांच साल तक बढ़ाने का संकल्प लिया है।

मप्र कांग्रेस प्रमुख कमलनाथ और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह का संदर्भ देते हुए, कमलनाथ की कथित टिप्पणी “कपड़े फाड़ो” को लेकर मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस के दो नेता एक-दूसरे के कपड़े फाड़ने में व्यस्त हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘दोनों नेता अपने समर्थकों से एक-दूसरे के ‘कपड़े फाड़ने’ के लिए कह रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि वे (कमलनाथ और दिग्विजय सिंह) इस जुगत में हैं कि तीन दिसंबर (मतगणना वाले दिन) को हार मिलने के बाद किसका बेटा मप्र कांग्रेस की कमान संभालेगा।

‘‘वे अपने बेटों को ‘सेट’ करने के लिए मध्य प्रदेश को ‘अपसेट’ कर रहे हैं।’’ अपने संबोधन से पहले मोदी ने, सतना के भजन बजाने वाले एक संगीत समूह की प्रशंसा करते हुए कहा, ‘‘यह संगीत की धुनों की ताकत है जो बंदूक की नलियों से बने वाद्य यंत्र से निकल रही है।’’ उन्होंने कहा कि जब दुनिया संकट से घिरी हुई है, चारों ओर बम और बंदूकों की आवाजें सुनाई दे रही हैं तब भारत जैसे देश आज दुनिया में अपने विचार का प्रभाव पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।

Advertisement
First Published - November 9, 2023 | 3:15 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement