facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

MP: उज्जैन में 1 और 2 मार्च को होगा क्षेत्रीय उद्योग सम्मेलन

Advertisement

इस दो दिवसीय आयोजन में एमएसएमई, स्टार्टअप्स, कृषि और खाद्य प्रसंस्करण, कपड़ा एवं वस्त्र, औषधि तथा पर्यटन आदि क्षेत्रों को लेकर विशेष सत्रों का आयोजन किया जाएगा।

Last Updated- February 26, 2024 | 10:47 AM IST
MP: regional Industry Conclave In ujjain
MP: Regional Industry Conclave in Ujjain

मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में आगामी एक और दो मार्च को क्षेत्रीय उद्योग सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। अन्य निवेशक सम्मेलनों के उलट इस बार समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए जाने के बजाय परियोजनाओं को आकर्षित करने के लिए कई जमीनी कदम आयोजन स्थल पर ही उठाने की योजना है।

सम्मेलन में कारोबारी, उद्यमी और नीति निर्माता मिलकर चर्चा करेंगे ताकि विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में निवेश से जुड़ी पहल की जा सके। इस दो दिवसीय आयोजन में एमएसएमई, स्टार्टअप्स, कृषि और खाद्य प्रसंस्करण, कपड़ा एवं वस्त्र, औषधि तथा पर्यटन आदि क्षेत्रों को लेकर विशेष सत्रों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न अंशधारक साथ आकर अवसरों की पड़ताल करेंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उद्योगपतियों को इस आयोजन में शिरकत के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि उन्हें मध्य प्रदेश के विकास के बदलाव के इस नए अध्याय से जुड़ना चाहिए।

मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम (एमपीआईडीसी) के प्रबंध निदेशक चंद्रमौलि शुक्ला ने बिज़नेस स्टैंडर्ड से कहा, ‘क्षेत्रीय उद्योग सम्मेलन में इरादों पर नहीं ठोस काम पर जोर होगा। हमारी कोशिश होगी कि परियोजनाएं जल्द से जल्द आरंभ हों और विभिन्न विभागों की ओर से निवेशकों को सीधी सुविधा प्रदान की जाए। हम चाहते हैं कि बड़े निवेश प्रस्ताव जल्दी हकीकत में तब्दील हों। जमीनी की मंजूरी, सीसीआईपी मंजूरी जैसी सुविधाएं सीधे सम्मेलन में ही प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा।’

एमपीआईडीसी प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने से जुड़ा उपक्रम है जो हर प्रकार के निवेश संबंधी काम के लिए नोडल एजेंसी का काम करता है।

Advertisement
First Published - February 26, 2024 | 10:41 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement